औरंगाबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक, हादसों पर रोक और यातायात सुधार पर हुई चर्चा
औरंगाबाद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और दुर्घटनाओं को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की ग और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का प्रभावी तरीके से पालन कराया जाए। बैठक के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, सड़कों पर सुरक्षामानकों को लागू करने और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही सड़क की खामियों, संकेतक, लाइट व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपायों को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य क्षेत्रों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।