वाटरफॉल में अचानक आया सैलाब और बहने लगी 6 बच्चियां, युवाओं ने दिखाया जज्बा और बचा ली जान
Jun 30, 2025, 13:47 IST
बिहार के गयाजी में लंगुराही पहाड़ी के झरने में अचानक बाढ़ आ गई। अचानक आई इस बाढ़ में वहां मौजूद 6 लड़कियां बह गईं। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद युवकों ने हिम्मत दिखाई और कड़ी मशक्कत के बाद लड़कियों को बचा लिया। घटना गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र की है।
इनमें 6 लड़कियां भी शामिल थीं, जो पहाड़ की चट्टानों से टकराते हुए तेज पानी में बह गईं। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल एक घायल लड़की की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद झरने पर नहा रहे लोग डर गए और वहां से चले गए।