×

काशी के अस्सी घाट पर बीयर पीकर केन गंगा में फेंकने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

 

वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा नदी में एक युवक द्वारा बीयर पीने और खाली केन को नदी किनारे फेंकने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को काशी के अस्सी घाट पर एक युवक गंगा नदी में नहाते हुए बीयर पीता हुआ नजर आया। इसके बाद उसने खाली बीयर कैन को मोड़कर गंगा के तट पर फेंक दिया। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में तेजी से वायरल हो गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Ag4sveg_a_c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Ag4sveg_a_c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो सामने आने के बाद एक व्यक्ति ने युवक को टोका और उसे पास बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और कहा कि “गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं करूंगा।”हालांकि मामला यहीं नहीं रुका। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और गंगा नदी की पवित्रता का उल्लंघन करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान के लिए एक टीम गठित की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी युवक बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और वीडियो की भी फॉरेंसिक जांच कराई जा सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काशी के घाट धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में वहां इस तरह की हरकतें अस्वीकार्य हैं। वहीं प्रशासन ने भी घाटों पर नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने की बात कही है। फिलहाल आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मामले ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन और धार्मिक स्थलों की गरिमा को लेकर बहस छेड़ दी है।