×

BHARTPUR बेटी घर के आंगन में बना रही थी खाना, बरामदा में बैठे तीन लोगों पर गिरी छत, एक महिला की मौत

 

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!हादसे में एक महिला की मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए।खबरों से प्राप्त जानकर के अनुसार बताया जा रहा है कि,जानकारी के अनुसार घटना चक चेलूआ गांव की है। वीरेंद्र अपने घर के लोगों के साथ देर रात बरामदा में बैठा हुआ था। उसकी बेटी मंजी खाना बना रही थी। तभी अचानक से मकान के बरामदा की छत गिर गई। इस हादसे के बाद वीरेंद्र समेत उसकी बेटी मंजी, पत्नी धूपन और भाई की पत्नी चंदा मलबे के नीचे दब गए। आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

चारों को बाहर निकालकर नगर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने चंदा को मृत घोषित कर दिया गया।आपकी जानकारी के लिए बता दे की,आस-पास के लोगों ने बताया कि जैसे ही मलबे के नीचे गिरने की आवाज आई तो दौड़कर लोग वहां पहुंचे। 15 से 20 मिनट में रेस्क्यू कर परिवार के लोगों को बाहर निकाला गया। चारों की हालत गंभीर होने की वजह से सभी को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।