×

India China Border Clash: सिक्किम बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प, कमांडर लेवल पर सुलझा विवाद

 

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक बार फउिर झड़प होने की खबर है। पांच दिन पहले उत्तरी सिक्किम के नाकुला में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प हो गई। इस घटना में 20 चीनी सैनिकों के घायल होने की बात सामने आई।भारतीय सेना इस झड़प को लेकर अब पुष्टि कर दी है।  सेना के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा कि पांच दिन पहले 20 जनरी को चीनी सैनिकों के साथ मामूली झड़प हुई थी। जिसे दोनों देशों के कमांडर्स के बीच स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया है।

नाकुला सेक्टर में यही वजह है कि जहां पिछले मई में देशों के बीच झड़प हुई थी। इस बीच नाकुला झड़प को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि कोई झड़प हुई ही नहीं। सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, पांच दिन पहले 20 जनवरी को सैनिकों के बीच मामूली झड़प हुई थी। इस विवाद को कमांडर स्तर पर सुलझायागया है। एक दिन पहले ही भारत और चीन के बीच कोर कमांडरों की 17 घंटे की मैराथन बैठक हुई थी। पिछले कुछ महीनों में भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार आए दो चीनी सैनिकों को वारस चीन को लौटा दिया।

रविवार को हुई चर्चा में भारत का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया। चीनी की तरफ से कमांडर मेजर जनरल लियू लिन रहे। भारत और चीन के बीच गतिरोध पिछले साल मई के महीने से शुरू हुआ था जब चीनी भारत की सीमा में 8 किलोमीटर तक भीतर घुए आए। पिछले साल 15 जून को दोनों देशों के बीच उस समय गतिरोध बढ़ गया जब भारतीय और चीनी सेनाएं गश्त के दौरान टकरा गईं थी।