×

Bihar Assembly Polls 2020: क्या बंगाल और असम चुनाव पर असर डाल पाएंगे बिहार इलेक्शन के नतीजे

 

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार पूरे जोरशोर से जारी है। ठीक एक सप्ताह बाद पहले चरण के लिए वोटिंग होने जा रही है। सत्तारूढ जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के साथ आरजेडी और कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधन किसी भी कीमत पर एक दूसरे को शिकस्त देना चाहते हैं। इसकी वजह सत्ता पक्ष और विपक्षी महागठबंधन की हार जीत बिहार के साथ कई दूसरे राज्यों के चुनाव का भी रूख तय करेगी। पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे बंगाल असम चुनाव पर असर डाल सकते हैं। इसके चलते बीजेपी जहां बिहार चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसके लिए कई दिग्गजों को स्टार प्रचारक बनाकर चुनावी मैदान में जनता का मन टटोलने के लिए उतार चुकी है। वहीं पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजर आरजेडी-कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन पर है। वहीं असम में आगामी साल में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला होने वाला है।

बिहार चुनाव नतीजों का असर असम विधानसभा चुनाव पर साफ तौर से पड़ने वाला है। चुनाव में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन जीतता है तो पार्टी को चुनाव में बढ़त हासिल होगी। कांग्रेस और आरजेडी का महागठबंधन चुनावी रण में जीत का परचम लहराता है तो कांग्रेस के लिए बीजेपी सरकार को घेरना आसान होगा। दरअसल, बिहार की तरह असम में भी कांग्रेस लेफ्ट पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

Read More…
Bihar Assembly Polls 2020: क्या बंगाल और असम चुनाव पर असर डाल पाएंगे बिहार इलेक्शन के नतीजे
HBDayAmitShah: गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज, PM मोदी ने ट्विटर पर दी बधाई…..