×

मनोरंजन जगत से आई एक और बूरी खबर , बॉलीवुड सिंगर पापोन की मां का हुआ निधन

 

मनोरंजन जगत के यह साल काफी ज्यादा बुरा चल रहा है। हर दिन कोई ना कोई बुरी खबर सामने आती रहती है।  जिसके चलते मनोरंजन जगत में काफी वक्त से मायूसी छाई हुई है। अब एक और बूरी खबर बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही है। हिंदी फ़िल्मों के जाने माने सिंगर पापोन की माँ का निधन हो गया है। जिसके चलते एक बार फिर मनोरंजन जगत में मायूसी फैल गयी है।

https://www.instagram.com/p/CCQI6anjDsg/?utm_source=ig_web_copy_link

पापोन की माँ का नाम अर्चना महंता था। वह पिछले डेढ़ महीने से  गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती थी। बताया जा रहा है की जुलाई में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद उनकी तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गयी थी। लगातार वह डॉक्टर्स की नज़र में थी लेकिन उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी जिसके चलते उन्होंने गुरुवार को अस्पताल में अंतिम सास ली।

https://www.instagram.com/p/CEJDFPNDBTo/?utm_source=ig_web_copy_link

पापोन अपने माँ के काफी करीब थे, कुछ दिन पहले ही पापोन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी माँ के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। वह अपनी माँ को अपना गुरु मानते है। आज मनोरजन जगत ने एक और चमकता सितारा खो दिया है। पापोन की माँ अर्चना का अंतिम संस्कार राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।