×

LAC tension: सेना प्रमुख ने पूर्वी कमान का किया दौरा, अरुणाचल में LAC का लिया जायजा

 

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने गुरुवार को असम के तेजपुर में चौथी कोर मुख्यालय का दौरा कर हालात का जाएजा लिया। नरवणे ने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर भारत की सैन्य तैयारियों की व्यापक स्तर पर समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने सेना प्रमुख को सीमा पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती के बारे में जानकारी दी है।

सीमा पर जारी तनाव के मद्देनजर भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में LAC पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। इस बीच सेना प्रमुख का दौरान अहम माना जा रहा है। सेना के जारी बयान में कहा गया है कि पूर्वी कमान के सभी कोर कमांडरों के साथ सेना प्रमुख ने बातचीत की। नरवणे ने एलएसी पर सैन्य अभियान की तैयारियों का जायजा लिया।

बता दें कि दोनों देशों के बीच एलएसी से तनाव कम करने को लेकर पांचवे दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन चीन अपनी नई रणनीति बनाकर भारत के सामने पेश कर रहा है। लेकिन भारत चीन की कोई चाल को इस बार कामयाब नहीं होने देगा। बताया जा रहा है कि भारत और चीन के बीच तनाव अभी खत्म होने वाला नहीं है। इसके चलते पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है। इस वजह से सेना सर्दियों में भी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की संख्या बरकरार रखने की तैयारियों में जुटी है।

Read More…
अमेरिका में टिकटॉक बैन, डोनाल्ड ट्रम्प ने चाइनीज ऐप पर रोक को दी मंजूरी
Corona India: कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख के पार, एक दिन में आए रिकॉर्ड 62 हजार केस