कटर से काटी गर्लफ्रेंड की लाश, फ्रिज में रखे टुकड़े… शादीशुदा नौसेना कर्मी की हैवानियत की कहनी जान काँप जाएगी रूह
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक सनसनीखेज अपराध सामने आया है, जिसने इंसान की अंतरात्मा को ही झकझोर कर रख दिया है। यहाँ, भारतीय नौसेना के एक टेक्नीशियन ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने इस अपराध को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया कि इसकी जानकारी मात्र से ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएँगे। हत्या करने के बाद, उसने शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें अपने घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपा दिया।
आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चिंतदा रविंद्र के रूप में हुई है। वह फिलहाल INS डेगा में तैनात है। पिछले दो सालों से, वह गजुवाका इलाके में एक किराए के फ्लैट में रह रहा था। रविंद्र की मुलाकात पहली बार 28 वर्षीय पोलिपल्ली मोनिका से 2021 में एक डेटिंग ऐप के ज़रिए हुई थी। धीरे-धीरे, यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। जैसे-जैसे उनका रिश्ता गहरा होता गया, दोनों शहर के अलग-अलग जगहों पर अक्सर मिलने लगे।
रविंद्र शादीशुदा है। उसके बच्चे के जन्म के बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए, उसने रविवार दोपहर को मोनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया। उसके आने के कुछ ही देर बाद, दोनों के बीच ज़ोरदार बहस छिड़ गई। आरोपी का दावा है कि मोनिका ने उससे ₹3.5 लाख उधार लिए थे। जब उसने पैसे वापस माँगे, तो मोनिका ने कथित तौर पर उनके नाजायज़ रिश्ते के बारे में उसकी पत्नी को बताने की धमकी दी।
पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें फ्लैट से कभी कोई शोर सुनाई नहीं दिया। एक पड़ोसी ने कहा कि सब कुछ सामान्य लग रहा था, बस एक अजीब सी खामोशी छाई हुई थी। अपराध को छिपाने की अपनी पूरी कोशिशों के बावजूद, रविंद्र की अंतरात्मा उसे कचोटने लगी। उसने एक दोस्त को फोन किया और उसे पूरी घटना के बारे में बता दिया। उसके दोस्त ने उसे भागने की कोशिश करने के बजाय पुलिस के सामने सरेंडर करने की सलाह दी।
इसके बाद, रविंद्र गजुवाका पुलिस स्टेशन गया और अपने अपराध को कबूल कर लिया। जब पुलिस फ्लैट के अंदर दाखिल हुई, तो वहाँ का खौफनाक मंज़र देखकर वे सन्न रह गए। फ्लैट से खून से सने हथियार और पीड़िता के शव के टुकड़े बरामद किए गए। विशाखापत्तनम की मोनिका अब इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज और रिश्तों के पीछे छिपे अंधेरे को बेनकाब कर दिया है।