×

Central team बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने आंध्र का दौरा करेगी

 

आंध्रप्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय अंतर-मंत्रालयी टीम इस महीने राज्य का दौरा करेगी। केंद्रीय टीम बाढ़ की वजह से फसल और संपत्ति के नुकसान का जायजा लेगी। टीम में गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन संभाग, कृषि, वित्त, जलशक्ति, सड़क परिवहन और हाईवे, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी मौजूद होंगे, जो अतिरिक्त फंड के आवंटन की अनुशंसा करेंगे।

इससे पहले आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बाढ़ से हुए नुकसान के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और तत्काल 1000 करोड़ रुपये देने की मांग की थी।

न्यूज स्.ोत आईएएनएस