×

Andhra Pradesh Blast:आंध्रा प्रदेश में हुआ ब्लास्ट,कई लोगो की हुई मौत

 

आंध्र प्रदेश में जिलेटिन स्टिक से एक बड़ा विस्फोट हुआ। यहां शनिवार को कलासापडू मंडल के मामिलपल्ले गांव में जिलेटिन की छड़ों के विस्फोट के कारण कम से कम 10 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए।

बता दे की विस्फोट इतना भारी था कि लोगो के शव तक टुकड़ों में बदल गए और घटना वाली जगह के आसपास के इलाके में बिखर गए, इस वजह से भी मरने वालों की सही संख्या की गिनती नहीं की जा स्की है। चूना पत्थर खदान में कुछ शव मिले। यह दुखद घटना आज 9.30 बजे के आसपास हुई थी।

मिल जानकारी के अनुसार, यह बताया गया है कि बी मट्टम मंडल के चेंगैया गारी महल गाँव के सी नागेश्वर रेड्डी ने मैमिपल्ले गाँव में बिना अनुमति के चूना पत्थर खदान का काम शुरू कर किया। इस दौरान नागेश्वर रेड्डी की जीप चूना पत्थर की खदान में जिलेटिन की छड़ें ले आई। जब जिलेटिन की छड़ उतारने लगे तभी श्रमिक से अचानक गलती से विस्फोट हो गया। पोरुमिला और कासिनायिना मंडल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। हालाँकि विस्फोट के बारे में सटीक कारण मालूम नहीं चल पाए हैं। कडप्पा से घटना स्थल पर पहुंचे खनन अधिकारियों ने कहा कि चूना पत्थर खदान की अनुमति काफी पहले ही रद्द कर दी गई थी।