×

यूथ ओलम्पिक (तीरंदाजी) : रिकर्व क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हिमानी

 

भारत की युवा तीरंदाज हिमानी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी करते हुए यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में तीरंदाजी की रिकर्व एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमानी ने अंतिम-16 दौर के मुकाबले में समोआ की जिल वाल्टर को मात दी। हिमानी ने इस स्पर्धा में कुल 104 अंक हासिल किए, वहीं वाल्टर को 86 अंक मिले। भारतीय तीरंदाज ने 18 अंकों से सफलता हासिल की। भारतीय खिलाड़ी ने कुल सात सेट प्वाइंट हासिल किए जबकि वाल्टर को केवल एक सेट प्वाइंट से संतोष करना पड़ा।

अंतिम-8 के लिए होने वाली भिड़ंत में हिमानी का सामना अब मंगलवार को अमेरिका की तीरंदाज कैटालीना जिनोर्जिया से होगा।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस