'ये क्या हुआ, कैसे हुआ...', क्रिस वोक्स की लहराती गेंद ने बैट के कर दिए दो टुकड़े, यशस्वी जायसवाल यूं देखते रह गए!
भारतीय क्रिकेट प्रशंसक और टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल उस समय हैरान रह गए जब क्रिस वोक्स की एक बेकाबू गेंद ने उनका बल्ला तोड़ दिया। गेंद बल्ले के हैंडल पर लगी और वहीं से टूट गई। इसके बाद यशस्वी जायसवाल हैरानी से बल्ला देखते रहे और थोड़ी देर बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया। इस पर करुण नायर तीन-चार बल्ले लेकर मैदान में दौड़ पड़े। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने बल्ला बदला। यह सब पारी के 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर हुआ।
दरअसल, मैच शुरू होने से पहले मैनचेस्टर में भारी बारिश हो रही थी, इसलिए इंग्लिश तेज गेंदबाज ने अभियान की रणनीति के तहत गति पर भरोसा जताया। वोक्स और जोफ्रा आर्चर ने गेंद थोड़ी तेज फेंकी। हालांकि, जिस गेंद पर यशस्वी जायसवाल का बल्ला टूटा उसकी गति मात्र 126 किमी/घंटा थी।
इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चोटों से जूझ रही भारतीय टीम ने तीन बदलाव करते हुए करुण नायर, नितीश रेड्डी और आकाशदीप की जगह साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर और पदार्पण कर रहे अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड ने भी एक बदलाव करते हुए लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड पाँच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है।