×

विंबलडन में छाया वैभव सूर्यवंशी का 'जेंटलमैन' लुक, वीडियो में बोले- 'जो सामने मिला पहनकर आ गया'; युवराज ने बताया भारतीय क्रिकेट का 'एडवांस्ड वर्जन'

 

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस बार अपनी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि अपने स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियां बटोरीं। वैभव पहली बार विंबलडन के प्रतिष्ठित सेंटर कोर्ट पर पुरुष एकल (Men's Singles) फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे, जहां उनका 'जेंटलमैन' लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

ब्लैक सूट, काला चश्मा और आत्मविश्वास से भरे अंदाज में नजर आए वैभव का लुक किसी फिल्म स्टार से कम नहीं लग रहा था। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की।

'जो सामने मिला, पहनकर आ गया'

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Kv4xOmWVS-w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Kv4xOmWVS-w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जब वैभव से उनके स्टाइलिश लुक और फैशन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित सहज अंदाज में मुस्कुराते हुए जवाब दिया,

"जल्दी-जल्दी में जो सामने मिला, डालकर आ गया हूं।"

उनका यह मजेदार जवाब फैंस को खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनकी सादगी और विनम्रता की भी सराहना की।

अभिषेक शर्मा को दिया लुक का श्रेय

वैभव ने अपने शानदार लुक का पूरा श्रेय भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को दिया। उन्होंने कहा,"ये सारा अरेंजमेंट अभिषेक भइया ने कराया है।"विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर वैभव के साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह और ओपनर अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे। तीनों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

युवराज सिंह ने की जमकर तारीफ

इस दौरान युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में जिस तरह वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई है, वह बेहद प्रभावशाली है।युवराज ने कहा,"वैभव भारतीय क्रिकेट का सबसे 'एडवांस्ड वर्जन' हैं।"उन्होंने विश्वास जताया कि यदि वैभव इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे, तो भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में उनका नाम शामिल होगा।

मैदान के बाहर भी बटोर रहे सुर्खियां

वैभव सूर्यवंशी अब केवल अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर अपनी सादगी और व्यक्तित्व की वजह से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं। विंबलडन जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजन में उनकी मौजूदगी और उनका स्टाइलिश लेकिन सहज अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें "नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट स्टार" और "स्टाइल आइकन" तक बताया। हालांकि, वैभव का मजाकिया जवाब यह भी दिखाता है कि लोकप्रियता के बावजूद वह अपनी सादगी और विनम्र स्वभाव को बरकरार रखे हुए हैं।