×

SRH फ्रेंचाइजी से बाहर हुआ 2 बार चैंपियन बनाने वाला कप्तान, ऑक्शन में लगेगी बोली

 

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए धमाल मचाने वाले एडेन मार्करम ने 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न कैप्स से नाता तोड़ने का फैसला किया है। अपनी कप्तानी में मार्करम ने सनराइजर्स ईस्टर्न कैप्स को दो बार दक्षिण अफ्रीका 20 का खिताब जिताया है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के लिए भी एडेन मार्करम को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को खरीद लिया था। अब एडेन मार्करम 2026 की SA20 नीलामी में हिस्सा लेंगे, यह नीलामी 9 सितंबर से शुरू होगी। SA20 का नया सीज़न 26 दिसंबर, 2025 से शुरू होगा।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए ऐसा रहा मार्करम का प्रदर्शन

एडेन मार्करम ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 2023 और 2024 में दो बार SA20 का खिताब दिलाया। टूर्नामेंट में मार्करम ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए 36 मैच खेले, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 34.53 की औसत से 967 रन बनाए। SA20 में अब तक उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

SA20 के नए सीज़न के लिए, सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने केवल ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन किया है। इसके अलावा, जॉनी बेयरस्टो, एएम ग़ज़नफ़र और एडम मिल्ने को पहले ही अनुबंधित कर लिया गया है। वहीं, मार्को जेन्सन को वाइल्ड कार्ड के तौर पर रखा गया है। इसके अलावा, सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास एडेन मार्करम को टीम में शामिल करने के लिए राइट टू मैच का विकल्प होगा।

6 से ज़्यादा खिलाड़ी रिटेन नहीं किए जाएँगे

सीएसए ने फैसला किया है कि कोई भी फ्रैंचाइज़ी 6 से ज़्यादा खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर सकती। एक फ्रैंचाइज़ी अधिकतम 7 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है। इसके अलावा, कम से कम 11 दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी चुने जा सकते हैं।