×

Tokyo Olympics: भारतीय हॉकी टीम का  विजयी  आगाज, पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड को धोया
 

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। टोक्यो ओलंपिक  के तहत  भारतीय पुरुष हॉकी    ने जीत के साथ आगाज किया है।   भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच के तहत न्यूजीलैंड को  3-2 से मात देकर विजयी आगाज किया है। भारतीय टीम  पहले ही मैच  के तहत टोक्यो  में उम्मीदों पर खरी उतरती हुई नजर आए आई है। बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर    स्पेशिलस्ट  केन रसेल  ने  गोल किया । भारत के लिए रूपिंदर सिंह ने   10 वें मिनट में पेनल्ट स्ट्रोक पर    गोल कर बराबरी की ।

IND vs SL 3rd ODI: शिखर धवन  का यह वीडियो  हुआ वायरल, अनोखे अंदाज में मनाया जश्न
 

वहीं ड्रैग फिल्कर हरमनप्रीत सिंह ने   भारत के लिए 36 वें और  33 वें मिनट में गोल किए । न्यूजीलैंड के लिए  दूसरा गोल  43 वें मिनट में जोनिस ने दागा । मुकाबले के आखिरी  मिनट में    न्यूजीलैंड को पेनल्ट कॉर्नर मिला जिसे श्रीजेश ने गोल  में नहीं बदलने दिया।

IND VS SL: डेब्यू मैच में Sanju Samson ने की ताबड़तोड़  बल्लेबाजी, लेकिन एक गलती पड़ी भारी

बता दें कि  टोक्यो  ओलंपिक के  तहत  भारतीय  पुरुष हॉकी टीम  से शानदार प्रदर्शन करके गोल्ड की  उम्मीद की जा रही है। हालांकि इसके लिए  टीम को लंबा  सफर तय करना होगा और  अपना ऐसा ही  शानदार प्रदर्शन जारी  रखना होगा ।

ओलंपिक  में  भारतीय पुरुष हॉकी टीम का   स्वर्णिम  इतिहास   रहा है। भारत  ने सबसे ज्याादा  गोल्ड हॉकी में ही जीते हैं। भारतीय  पुरुष हॉकी टीम इस  बार भी   ओलंपिक में इतिहास दोहरते हुए पदक जीत पाएगी या नहीं, यह तो देखने वाली बात रहती है।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम   का अगला मुकाबला  ऑस्ट्रेलिया से  25 जुलाई को  होगा।टोक्यो  ओलंपिक में भारत को  हॉकी के अलावा कई खेलों में पदक की उम्मीद है।

LIVE Ind vs SL 3rd ODI:आखिरी वनडे में बारिश का ख़लल, बीच में रोका गया मैच