×

आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, दो मिनट वीडियो में जाने हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

 

विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने के कारण इस मैच को लेकर रोमांच चरम पर है।

सेमीफाइनल में पहुंच चुका है भारत

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hdOHOnWACBo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hdOHOnWACBo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम की नजर जीत का सिलसिला जारी रखने पर होगी। भारत की टीम पिछले चार मुकाबलों से अजेय चल रही है। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम अपने मजबूत प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास

भारत-पाकिस्तान मुकाबला कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए भी बेहद खास होगा। वह इस मैच में बतौर कप्तान अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगी।इस उपलब्धि के साथ हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 150 मैचों तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। उनके लिए यह व्यक्तिगत तौर पर एक बड़ी उपलब्धि होगी। भारतीय टीम इस ऐतिहासिक मौके को जीत के साथ यादगार बनाना चाहेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा

टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें अब तक 17 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है। भारत ने 17 में से 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है।एशिया कप टी20 में भी भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में हराया था। यह एशिया कप टी20 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की अब तक की इकलौती जीत है।इसके बाद दोनों टीमों के बीच एशिया कप में खेले गए बाकी 6 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं। ऐसे में आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में साफ तौर पर दिखाई देते हैं।

पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती

पाकिस्तान की टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा। भारत के खिलाफ उसका रिकॉर्ड भले ही कमजोर रहा हो, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले में आंकड़ों से ज्यादा दबाव और मौके की अहमियत होती है।पाकिस्तानी टीम भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर रणनीति के थ उतरना चाहेगी। वहीं, भारत की कोशिश शुरुआती बढ़त का फायदा उठाते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखने की होगी।

दुबई में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खास रहने वाला है। भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जीत टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ा सकती है।वहीं, हरमनप्रीत कौर के ऐतिहासिक 150वें कप्तानी मुकाबले के कारण भी सभी की नजरें इस मैच पर होंगी। अब देखना होगा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार कर पाता है या भारतीय टीम एक बार फिर पड़ोसी टीम पर अपना दबदबा कायम रखती है।