×

अंशुल कंबोज की इस चूक ने टीम इंडिया काम किया खराब, गुस्से से भड़क गए रविंद्र जडेजा

 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन अंशुल कंबोज से एक ऐसी गलती हो गई जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा। इस गलती की वजह से टीम इंडिया जो रूट का विकेट नहीं ले पाई। अंशुल कंबोज ने क्या गलती की, यह हम आपको बाद में बताएंगे, लेकिन रवींद्र जडेजा को इस युवा खिलाड़ी की यह हरकत पसंद नहीं आई और वे उन पर भड़क गए। रवींद्र जडेजा अंशुल कंबोज पर खूब गुस्सा करते नजर आए। अब आपको बताते हैं कि अंशुल कंबोज ने क्या गलती की?

जडेजा का कंबोज पर गुस्सा

जो रूट-पोप बच गए

जो रूट और ओली पोप ने टीम इंडिया को ज़्यादा मौका नहीं दिया। खबर लिखे जाने तक ये दोनों बल्लेबाज़ अर्धशतक लगा चुके थे। जो रूट ने अपने अर्धशतक के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ के नाम 13288 और कैलिस के नाम 13289 रन थे। रूट ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। अब उनसे आगे सिर्फ़ रिकी पोंटिंग और सचिन ही हैं। पोंटिंग 13378 रनों के साथ और सचिन 15921 टेस्ट रनों के साथ शीर्ष पर हैं।