ये 5 स्टार बल्लेबाज जो अपने टेस्ट करियर में कभी नहीं लगा पाए छक्का, एक भारतीय दिग्गज का भी नाम
टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी। इस प्रारूप में हमेशा से बल्लेबाज़ी को प्राथमिकता दी गई है। हालाँकि, इसके बाद भी बल्लेबाज़ बड़े शॉट खेलते हैं। अब टेस्ट में भी रन तेज़ी से बनते हैं। टी20 ने भी टेस्ट को प्रभावित किया है। इसके बाद भी, टेस्ट इतिहास में कई ऐसे बल्लेबाज़ हुए हैं जिन्होंने अपने करियर में एक भी छक्का नहीं लगाया।
सादिक मोहम्मद - पाकिस्तान
सादिक मोहम्मद ने 1969 से 1981 तक पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 41 मैचों में 5 शतकों और 10 अर्धशतकों की मदद से 2579 रन बनाए। इसमें एक भी छक्का शामिल नहीं था।
बिल पॉन्सफ़ोर्ड - ऑस्ट्रेलिया
बिल पॉन्सफ़ोर्ड अपने समय के एक बेहतरीन बल्लेबाज़ थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 65 की औसत से रन बनाने वाले पॉन्सफ़ोर्ड ने 35 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 7 शतकों की मदद से बिना एक भी छक्का लगाए 2300 रन बनाए।
ग्लेन टर्नर - न्यूज़ीलैंड
न्यूज़ीलैंड के ग्लेन टर्नर ने अपने करियर में सिर्फ़ 41 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने लगभग 45 की औसत से 2991 रन बनाए। 259 रनों की सर्वोच्च पारी खेली। वह सिर्फ़ एक बार शून्य पर आउट हुए, लेकिन छक्का नहीं लगा सके।
विजय मांजरेकर - भारत
विजय मांजरेकर 50 और 60 के दशक में भारत के प्रमुख बल्लेबाज़ थे। उन्होंने 55 टेस्ट मैचों में 3208 रन बनाए। उन्होंने 7 शतक लगाए, लेकिन अपने करियर में एक भी छक्का नहीं लगा सके।
जोनाथन ट्रॉट - इंग्लैंड
इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट टेस्ट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया है। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 3835 रन बनाए, 9 शतक लगाए, लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा सके।