×

National Sports Day 2020 : जानिए क्यों 29 अगस्त को ही मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। देश के लिए 29 अगस्त का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है खेलों के महत्व को दोहराया जाता।पर क्या आपको मालूम है भारत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मानता है।

IPL इतिहास के ऐसे 5 खिलाड़ी जिन्होंने 20 से कम गेंदों में दो बार जड़ी है फिफ्टी

इस दिन देश के राष्ट्रपति द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे अवार्ड  तमाम  खिलाड़ियों को दिए जाते हैं।ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है।इस महान खिलाड़ी का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जिले में हुआ था। मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर इसलिए भी कहा जाता है

IPL 2020 पर संकट, धोनी की टीम CSK के सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव

क्योंकि वह मैदान पर गजब का प्रदर्शन किया करते थे। ध्यानचंद ने साल 1928, 1932 और 1936 में तीन स्वर्ण पदक जीते थे।यही नहीं मेजर ध्यानचंद ने अपने करियर के दौरान 400 से ज्यादा गोल किए । मेजर ध्यानचंद भले ही आज इस दुनिया में ना हो पर उनका सम्मान सिर आंखों पर है। ध्यानचंद को 1956 में देश की तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसलिए महान खिलाड़ी को नमन करने के लिए देश उसकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है।

इंग्लैंड टी 20 टीम में वापसी करने को लेकर Joe Root ने दिया बड़ा बयान

इस दिन देश में ध्यानचंद को याद किया जाता है और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास तेज किए जाते हैं।मेजर ध्यानचंद जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी भारत को अब तक नहीं मिला है और इसलिए सचमुच ही ध्यानचंद देश का एक बड़ा रत्न थे।ध्यानचंद ने हॉकी में एक के बाद एक जो कीर्तिमान स्थापित किए उन तक आज भी कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है।