×

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी; वीडियो में जाने MP के सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में सबसे बड़ी खबर अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी और मध्य प्रदेश के युवा स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चयन है। वहीं, शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं पर भी भरोसा जताया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4Nojfa7M8i4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4Nojfa7M8i4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जडेजा की वापसी, फिटनेस पर बुमराह और साई सुदर्शन का फैसला

टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका अंतिम चयन मैच से पहले फिटनेस के आधार पर तय होगा।

दूसरी ओर, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके। वहीं, वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

सारांश जैन को पहली बार मिला मौका

मध्य प्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन के लिए यह चयन बेहद खास है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में उन्होंने नाबाद 70 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी झटके थे।

सारांश के घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड भी प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने अब तक 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 31.75 की औसत से 2,223 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 188 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में मौका दिया है।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

  • शुभमन गिल (कप्तान)
  • केएल राहुल (उपकप्तान)
  • यशस्वी जायसवाल
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  • साई सुदर्शन
  • ध्रुव जुरेल
  • रवींद्र जडेजा
  • कुलदीप यादव
  • मानव सुथार
  • जसप्रीत बुमराह
  • मोहम्मद सिराज
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • गुरनूर बराड़
  • देवदत्त पडिक्कल
  • सारांश जैन

भारतीय टीम इस सीरीज में जीत के साथ अपने टेस्ट अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का यह संतुलित मिश्रण श्रीलंका की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार नजर आ रहा है। वहीं, सभी की निगाहें पदार्पण कर रहे सारांश जैन पर भी रहेंगी, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा अवसर होगा।