×

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दो मिनट के वीडियो में जाने वैभव सूर्यवंशी को फिर मिला मौका; बुमराह समेत 7 खिलाड़ियों की वापसी

 

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है। वहीं श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और ईशान किशन संभालते नजर आएंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। खास बात यह है कि सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुल सात खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इनमें स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की वापसी से भारतीय टीम का अनुभव और गेंदबाजी आक्रमण दोनों मजबूत हुए हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KSsnGtE-FOs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KSsnGtE-FOs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सबसे ज्यादा नजर जसप्रीत बुमराह की वापसी पर होगी। बुमराह चोट के कारण लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से वह एक बार फिर टी20 क्रिकेट में वापसी करेंगे।जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल था। ऐसे में करीब छह महीने बाद उनकी टी20 टीम में वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। बुमराह की मौजूदगी से टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को काफी मजबूती मिलेगी।

वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार मिल रहे मौकों ने भी सभी का ध्यान खींचा है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले वैभव से इस सीरीज में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में बनाए रखकर साफ संकेत दिया है कि टीम मैनेजमेंट भविष्य के लिए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दे रहा है।विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन को शामिल किया गया है। संजू की भी टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी विकल्प देंगे। भारत-अफगानिस्तान सीरीज के सभी मैच दिल्ली में खेले जाने से राजधानी के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह बड़ा मौका होगा। अब सबकी नजर 13 सितंबर को होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर है, जहां कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी।