×

टी-20 विश्व के फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन-बुमराह के साथ ईशान किशन होंगे एक्स फैक्टर: मनीष ओझा

 

पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने कहा कि भारत का पलड़ा भारी है और विश्व कप भारत जीतेगी।

युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की लाइनअप को संतुलन बताया। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में बल्लेबाज संजू सैमसन, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि आज भी बहुत ही महत्वपूर्ण मैच है। आज भी हमारी टीम जीतेगी, हालांकि कांटे की टक्कर होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड भी अच्छी टीम है और अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के लिए संजू सैमसन और बुमराह ने शानदार सेमीफाइनल में प्रदर्शन किया। हम लोग चाहते हैं कि भारत टी-20 का विश्व कप जीते।

बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर उन्होंने कहा कि दो साल में ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह हर मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस तरह का उनके पास टैलेंट है, वह फैक्टर रहेंगे और टॉप ऑर्डर में उनकी बल्लेबाजी महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी क्रम की तारीफ की। मनीष ओझा ने कहा कि सेमीफाइनल मुकाबले में संजू सैमसन ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की। धैर्य दिखाया, एक छोर पर विकेट गिर भी रहे थे, लेकिन वह टिके थे। संजू सैमसन के अलावा ईशान किशन भी शानदार फॉर्म में हैं। लो ऑर्डर में भी तिलक वर्मा को अच्छा रोल मिला है और हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

गेंदबाजी के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में ट्रंप कार्ड बुमराह हैं। सेमीफाइनल मुकाबला जीतने में उनका अहम योगदान था।

उन्होंने कहा कि भारत को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी, क्योंकि सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अच्छा टोटल बनाया और विपक्षी टीम रन चेज में बहुत नजदीक पहुंच गई थी। बुमराह के आखिरी दो ओवर काफी शानदार थे, जिसकी वजह से भारत मैच जीता। फाइनल मुकाबले में भी बुमराह बहुत बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं। क्रिकेट फैंस की नजर आज भी बुमराह पर रहेगी। हार्दिक पांड्या भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। स्पिन डिपार्टमेंट कमजोर चल रहा है, लेकिन कुल मिलाकर भारतीय टीम में संतुलन है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी