SRH vs RR: लंदन में काली टैक्सी, हरभजन सिंह ने कमेंट्री में जोफ्रा आर्चर पर ऐसा क्या कहा कि मचा बवाल

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग-2025 में कमेंट्री करते हुए विवादों में फंस गए। उन्होंने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर पर विवादित टिप्पणी की। हरभजन ने आर्चर के लिए 'ब्लैक टैक्सी' शब्द का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। हरभजन सिंह को अपने क्रिकेट करियर में पहले भी नस्लवाद का सामना करना पड़ा है।
कमेंट्री करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज चलता है, यहां आर्चर साहब का मीटर भी तेज चलता है। यहां उनका मतलब यह था कि जिस तरह लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज चलता है, उसी तरह आर्चर भी कई रन देता है। कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर हरभजन की आलोचना की और उनसे माफी मांगने को कहा।
इस मैच में आर्चर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 4 ओवर में 76 रन दिये और कोई विकेट नहीं लिया। लोगों को हरभजन सिंह का 'ब्लैक टैक्सी' वाला बयान पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि हरभज को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हरभज को माफी मांगनी चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब हरभजन सिंह विवादों में फंसे हैं। अपने क्रिकेट करियर के दौरान उन्हें कई बार विवादों का सामना करना पड़ा।
ऐसी टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।
इस घटना के बाद हरभजन सिंह की कमेंट्री पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हालांकि कुछ लोग हरभजन सिंह का समर्थन भी कर रहे हैं।