×

वो तो लाखों का चूना लगा गई, आईफोन, लैपटॉप और शॉपिंग... रेप के आरोप पर यश दयाल ने तोडी चुप्पी

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल अपनी कथित महिला मित्र द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। हालाँकि, अब उन्होंने इन सभी मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। गाजियाबाद की एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर 'यौन उत्पीड़न' का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आपको बता दें कि यश दयाल ने पिछले सीज़न की आईपीएल चैंपियन आरसीबी के लिए शानदार खेल दिखाया था। आरसीबी को चैंपियन बनाने में यश दयाल ने अहम भूमिका निभाई थी।

ऐसे में अब यह स्टार खिलाड़ी पहली बार अपने बचाव में सामने आया है। यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है। 27 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ ने खुल्दाबाद थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश ने महिला पर आईफोन और लैपटॉप चुराने का आरोप लगाया है।

यश दयाल ने भी शिकायत दर्ज कराई है।
बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ ने प्रयागराज पुलिस को यह भी बताया कि 2021 में इंस्टाग्राम के ज़रिए उनकी महिला से जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से चैट करने लगे। यश दयाल ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला ने उनके और उनके परिवार के इलाज के नाम पर लाखों रुपये उधार लिए थे, जिसका भुगतान करने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी दावा किया है कि महिला ने खरीदारी के लिए उनसे बार-बार पैसे उधार लिए। क्रिकेटर का कहना है कि उनके पास इन दावों के समर्थन में सबूत हैं। यश दयाल ने यह भी कहा कि जब उन्हें पता चला कि महिला ने उनके खिलाफ गाजियाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, तो उन्होंने महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।

यश ने महिला के परिवार के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है।
तीन पन्नों की शिकायत में, यश दयाल ने महिला और उसके परिवार के दो सदस्यों के साथ-साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को इंदिरापुरम थाने में एक महिला ने यश दयाल (27) के खिलाफ बीएनएस धारा 69 (शादी का झूठा वादा सहित भ्रामक यौन संबंध) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह कार्रवाई उस समय की गई जब महिला ने 21 जून को आईजीआरएस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जिस क्रिकेटर के साथ वह पांच साल से रिश्ते में थी, उसने उसका शारीरिक शोषण किया।