×

सैफ चैम्पियनशिप : भारत ने श्रीलंका को 12-0 से हराया

 

शिल्की देवी की हैट्रिक की बदौलत भारतीय बालिकाओं की अंडर-15 टीम ने गुरुवार को सैफ अंडर-15 फुटबाल चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 12-0 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया और पहले हाफ में ही छह गोल कर दिए।

पहला गोल शिल्की देवी ने पहले मिनट में कर दिया। उन्होंने 20वें और 44वें मिनट में शानदार गोल दागते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा लिंडा कोम (छठे मिनट), अविका सिंह (13वें मिनट) और सुनीता मुंडा (42वें मिनट) ने पहले हाफ में गाल दागे।

श्रीलंका की डिफेंस दूसरे हाफ में भी भारत के आक्रमण को रोकने में कामयाब नहीं हो सका। दूसरे हाफ का पहला गोल क्रितिना देवी ने 47वें मिनट में किया और अविका सिंह 58वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल दागा। 8-0 से आगे होने के बाद भी भारत ने आक्रमण जारी रखा।

मैच के 72वें मिनट में किरण ने गोल किया जबकि 79वें मिनट में सुनीता मुंडा भी मैच का अपना दूसरा गोल करने में कामयाब रही। अंतिम क्षणों में अंजुम (87वें और 90वें मिनट) ने दो गोल करते हुए भारत की 12-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस