×

MS Dhoni के डेब्यू से दो साल पहले Sachin Tendulkar ने खेला था हेलीकॉप्टर शॉट, VIDEO
 

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेसक्। पूर्व   कप्तान महेंद्र  सिंह  धोनी अपने हेलीकॉप्टर   शॉट के लिए  प्रसिद्ध  रहे हैं। इस शॉट को धोनी का ट्रेडमार्क शॉट कहा जाता है ।पर बहुत कम लोगों को यह पता है कि   धोनी से  पहले यह शॉट  क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था। दरअसल सचिन तेंदुलकर के एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह  हेलीकॉप्टर  शॉट खेलते नजर आए हैं।

IND vs ENG Virat Kohli पर लगे बड़े आरोप, इस दिग्गज के ट्वीट से  मचाया बवाल 
 


सबसे खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर ने यह शॉट   महेंद्र सिंह  धोनी के डेब्यू से दो साल पहले  खेला था। बता दें कि  2004 में  धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय  क्रिकेट में डेब्यू किया था। सचिन ने   इंग्लैंड में 2002 में नेटवेस्ट सीरीज के दौरान   यह शॉट खेला था। वीडियो में देखा जा सकत है     सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के गेंदबाज   जेम्स कर्टली  द्वारा डाले गे  49 वें  ओवर की अंतिम गेंद पर शॉट खेलकर चौका लगाते  दिख रहे हैं । 

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत का Virat Kohli और Anushka Sharma ने ऐसे मनाया जश्न, देखें PHOTO
 


 धोनी की तरह ही सचिन  भी  अपना फ्रंट लेग  हटाकर शॉट खेलते दिख रहे हैं। सचिन ने जो शॉट खेला  वह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट जैसा ही दिखात है।ऐसे माना जा  सकता है कि  धोनी से पहले भी हेलीकॉप्टर शॉट खेला गया है। हालांकि  महेंद्र सिंह धोनी की वजह से इस शॉट को काफी  लोकप्रियता  मिली है।

IND VS ENG लॉर्ड्स टेस्ट मैच  में हार के बाद इंग्लैंड ने लिया हैरान करने वाली फैसला, जानें क्यों 

 बता दें कि सचिन तेंदुलकर की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में होती है । उन्होने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 100 शतक जडे़ । पूर्व  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। धोनी का जलवा हालांकि संन्यास के बाद आईपीएल में देखने को मिल रहा है।