×

'रस्सी ख‍िसकाई गई, सूर्या का कैच...' T20 वर्ल्ड कप फाइनल पर रायडू का व‍िवाद‍ित बयान

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को खिताब जीते एक साल से ज़्यादा हो गया है, लेकिन अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने इस मैच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर का कैच लपककर खिताबी मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था। यह कैच बाद में काफ़ी मशहूर भी हुआ। रीप्ले में दिखा कि जिस जगह गेंद गिरी थी, वहाँ बाउंड्री रोप को थोड़ा पीछे खिसका दिया गया था।

अंबाती रायडू का अजीबोगरीब बयान

सूर्या ने क्या कहा?

रायडू ने आगे कहा, 'प्रसारणकर्ता ने अप्रत्यक्ष रूप से सूर्यकुमार यादव की मदद की। अगर रस्सी अपनी मूल जगह पर होती, तो यह स्पष्ट छक्का होता।' आपको बता दें कि जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या यह छक्का होता, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता कि यह छक्का होता या नहीं। अगर रस्सी अपनी सामान्य जगह पर होती, तो मैं शायद अंदर की ओर दौड़ता।' इस विवाद पर रायडू ने साफ तौर पर कहा कि कैच पूरी तरह से सही था। उन्होंने अंत में कहा, 'आखिरकार, भगवान हमारे साथ थे।'

भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता

बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन ही बना सका। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। उसने 13 साल बाद विश्व कप जीता है। भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप जीता था।