'रोहित-विराट-गिल सब रह गए पीछे...' 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम जानकर चौंक जाएंगे फैंस
न विराट कोहली, न रोहित शर्मा और न ही शुभमन गिल... 2026 में टीम इंडिया के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कोई और ही है. इस खिलाड़ी का नाम सुनकर शायद आप चौंक जाएं. यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन हैं, जो जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बाद तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में ईशान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 48.33 की औसत से 145 रन बनाए थे. लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 6 रनों की बढ़त के साथ पहले नंबर पर थे. वैभव ने 151 रन बनाए थे.
2026 में अब तक ईशान किशन के अंतर्राष्ट्रीय रन
ईशान ने 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 तक इस साल 28 मैचों की 27 पारियों में बैटिंग करते हुए 36.51 की औसत और 170 के स्ट्राइक रेट से 986 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकल चुके हैं.
ईशान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने पहले बल्लेबाज और ओवरऑल दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. ओवरऑल की लिस्ट में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले पायदान पर हैं. ब्रूक ने 26 मैचों की 29 पारियों में बैटिंग करते हुए 43.12 की औसत और 124.48 के स्ट्राइक रेट से 1078 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं.
ओवरऑल लिस्ट में कोई भी दूसरा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में नजर आता हैं. गिल 13वें पायदान पर हैं. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान ने 10 मैचों की 9 पारियों में 98.14 की औसत और 100.43 के स्ट्राइक रेट से 687 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे.
2026 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज (28 जुलाई तक)
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 1078 रन
ईशान किशन (भारत)- 986 रन
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 914 रन
करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)- 873 रन
जैकब बेथल (इंग्लैंड)- 856 रन
जो रूट (इंग्लैंड)- 833 रन
कुशल भुरतेल (नेपाल)- 765 रन
शाई होप (वेस्टइंडीज)- 753
तंदीज हसन (बांग्लादेश)- 727 रन
दीपेंद्र सिंह आरी (नेपाल)- 702