×

पैरा-एशियाई खेल (तैराकी) : संजय ने जीता रजत पदक

 

भारतीय तैराक संजय स्वप्निल ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस-10 स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। संजय ने इस स्पर्धा के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया। ईरान को इसमें स्वर्ण और इंडोनेशिया को कांस्य पदक हासिल हुआ है।

भारतीय तैराक संजय ने एक मिनट और 09.35 मिनट में इस स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम कर लिया।

ईरान के शाहीन इजादयार ने एक मिनट और 09.23 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इंडोनेशिया के स्टीवन सुआलांग ने एक मिनट और 10.12 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस