×

पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : पदक से चूके कुमार अवनिल

 

भारत के कुमार अवनिल यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में पुरुषों की 100 मीटर टी-13 रेस में एक स्थान से पदक से चूक गए। कुमार ने 11.61 सेकेंड का समय निकालते हुए चौथा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर रहने वाले ईरान के जारिफसानायेई ओमिद ने 11.49 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

उज्बेकिस्तान के अखमेदोव डोनियोरजोन ने 11.26 सेकेंड में दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। थाईलैंड के लामसान सोंगवुट 11.32 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल करने में सफल रहे।

न्यूज स्त्रेात आईएएनएस