×

चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, हमेशा शिखर धवन मुस्कुराते रहते

 

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की तारीफ करते हुए उन्हें 'योद्धा' बताया है। पठान ने लंदन में एक कार्यक्रम में आईएएनएस से कहा, "धवन एक खुशमिजाज़ इंसान हैं। वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, वह एक योद्धा हैं। धवन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 'मिस्टर आईसीसी' भी रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए अपना सब कुछ झोंक दिया।"

धवन को एकदिवसीय विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 90.75 की औसत से 363 रन बनाकर भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में खिताबी जीत दिलाई थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एशिया कप 2014, क्रिकेट विश्व कप 2015, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 और एशिया कप 2018 जैसे अन्य टूर्नामेंटों में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

पठान ने लंदन में एक कार्यक्रम में आईएएनएस से कहा, "धवन एक मज़ेदार इंसान हैं। वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, वह एक योद्धा की तरह हैं। धवन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 'मिस्टर आईसीसी' भी रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए अपना सब कुछ झोंक दिया।"

वहीं शिखर धवन ने जिंदगी से मिली सीख के बारे में कहा, "सबसे पहले मैंने असफलताओं का सामना करना सीखा। क्रिकेट में, सफलता से ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि आप असफलताओं का सामना कैसे करते हैं। क्रिकेट ने मुझे शांत मन से, शालीनता के साथ असफलताओं को स्वीकार करना और फिर भी आगे बढ़ते रहना सिखाया। इसके साथ ही, मैंने सीखा कि कैसे सकारात्मक रहना है। आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त खुद बनना चाहिए, क्योंकि इंसान सबसे ज्यादा खुद से बात करता है। इसलिए, जब चीजें आपके पक्ष में नहीं चल रही हों, तब भी खुद से सकारात्मक बात करना बहुत जरूरी है।"