नई दिल्ली मैराथन: कार्तिक करकेरा ने जीता खिताब, 3 टॉप पुरुषों ने एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के कार्तिक करकेरा ने रविवार को नई दिल्ली मैराथन के 11वें एडिशन का खिताब अपने नाम किया। कार्तिक करकेरा ने 42.2 किलोमीटर की दौड़ 02:13:10 की शानदार टाइमिंग में पूरी करते हुए, इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाइंग मार्क को आसानी से पार कर लिया।
28 वर्षीय कार्तिक करकेरा पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने गोपी थोनाकल (02:13:12) और मान सिंह (02:13:15) को पछाड़ते हुए पोडियम पर टॉप पोजीशन हासिल की। तीनों के बीच कड़े मुकाबले में कार्तिक ने कुछ ही पलों के अंतर से फिनिश लाइन पार की, जो सितंबर में एशियन गेम्स में पुरुषों के लिए जरूरी 2:15:04 से काफी कम था।
हालांकि, एलीट महिलाएं अपने मेल कंपटीटर्स की शानदार दौड़ की बराबरी नहीं कर पाईं, और 2:31:52 के मार्क से काफी पीछे रह गईं। हालांकि, ठाकोर निरमाबेन (02:41:15) ने काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन करते हुए भागीरथी (02:43:28) और अश्विनी जाधव (02:56:59) को पछाड़ दिया।
एक अन्य रेस में, कुलदीप कुमार (01:08:51) और जेनेट शिकुर रशीद (01:19:36) ने हाफ-मैराथन में अपना जलवा बिखेरा। पुरुषों में रवि बुंबक (01:09:33) और मोहम्मद साहिल अनिगेरी (01:09:41) ने अगली दो पोजीशन हासिल कीं, जबकि महिलाओं में एकता (01:19:39) और प्रीति लाम्वा (01:19:59) ने भी जगह बनाई।
नई दिल्ली मैराथन देश की एएफआई सर्टिफाइड नेशनल मैराथन है, जिसमें 31 देशों और 490 शहरों के 30,000 से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंदर सिंह और टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने सुबह रेस को हरी झंडी दिखाई और बाद में विजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी और प्राइज मनी दी।
नतीजे-
मैराथन (पुरुष): पहला स्थान- कार्तिक जयराज करकेरा (02:13:10), दूसरा स्थान- गोपी थोनाकल (02:13:12), तीसरा स्थान- मान सिंह (02:13:15)
मैराथन (महिला): पहला स्थान- ठाकोर निरमाबेन भारतजी (02:41:15), दूसरा स्थान- भागीरथी (02:43:28), तीसरा स्थान- अश्विनी मदन जाधव (02:56:59)
हाफ-मैराथन (पुरुष): पहला स्थान- कुलदीप कुमार (01:08:51), दूसरा स्थान- रवि बुंबक (01:09:33), तीसरा स्थान- मोहम्मद साहिल अनिगेरी (01:09:41)
हाफ-मैराथन (महिला): पहला स्थान- जेनेट शिकुर रशीद (01:19:36), दूसरा स्थान- एकता एकता (01:19:39), तीसरा स्थान- प्रीति लामवा (01:19:59)
10 किलोमीटर (पुरुष): पहला स्थान- मानव शर्मा (0:30:40), दूसरा स्थान- प्रकाश राय (0:30:44), तीसरा स्थान- विशाल सिंह (0:34:45)
10 किलोमीटर (महिला): पहला स्थान- अंजलि (0:37:05), दूसरा स्थान- नेहा नेहा (0:41:50), तीसरा स्थान- अनुप्रीति मिश्रा (0:41:48)
--आईएएनएस
आरएसजी