National Sports Day 2023 पर जानिए कहां स्थित है मेजर ध्यानचंद की सबसे ऊंची मूर्ती, क्या है खासियत
खेल न्यूज़ डेस्क। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को मानाया जाता है।महान हॉकी खिलाड़ी रहे मेजर ध्ंयानचंद की जयंती पर 29 अगस्त 2012 को पहला राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था। वैसे हम आपको यहां बता रहे हैं कि मेजर ध्यानचंद की ऊंची मूर्ती कहां पर स्थित है। उत्तर प्रदेश का झांसी रानी लक्ष्मीबाई के अलावा मेजर ध्यानचंद के लिए भी जाना जाता है।यही वह क्षेत्र है, जहां पर हॉकी के जादूगर यानि मेजर ध्यानचंद की सबसे ऊंची मूर्ती स्थापित है।
झांसी के लोगों ने चंदा इकट्ठा करके यह मूर्ती स्थापित की थी।सीपरी बाजार के पास स्थित एक पहाड़ी पर यह मूर्ती स्थापित की गई है।ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 1933 में भावनगर के महाराजा की ओर से दिल्ली के लिए उपहार के रूप में बनाया गया था। मूल रूप से बहुउद्देशीय स्टेडियम था और इसका नाम इरविन एम्फीथिटर रखा गया था।इसे एंथनी एस. डीमिलो द्वारा डिजाइन किया गया था और लॉर्ड विलिंगडन द्वारा खोला गया था।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 2010 पुरुष हॉकी विश्व कप का मेजबान स्थल था। यह 2010 राष्ट्रमंडल खेलों का फील्ड हॉकी स्थल भी था। हॉकी विश्व कप 2010 से पहले स्टेडियम में एक बड़ी पुनर्निर्माण परियोजना शुरू की गई थी।
24 जनवरी 2010 को यह राष्ट्रमंडल खेलों का अनावरण होने वाला पहला स्थल बन गया था।आपको बता दें कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था और वह अपने समय के महान हॉकी खिलाड़ी थे, उन्हें हॉकी खिलाड़ी के स्टार या हॉकी के जादूगर के नाम से जाना गया ।उन्होंने अपने करियर के दौरान 1928,1932 और 1936 के दौरान ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किए थे।