मिचेल स्टार्क ने फॉर्म में वापसी के लिए देखे पुराने वीडियो फुटेज, छह गेंदों के अंदर झटके 4 विकेट
केपटाउन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में मंगलवार से सीरीज के तीसरे और निर्णायक टेस्ट की शुरुआत हुई। पहले दिन का ज्यादातर हिस्सा दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा, लेकिन आखिरी ओवरों में मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई और विपक्षी टीम को 329 पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए स्टार्क ने कहा, "सीरीज के दौरान मुझे बहुत सी चीजें ठीक नहीं लगीं, लेकिन अपने वीडियो फुटेज देखने के बाद मुझे अपनी कमियों का पता चला।"
आखिरी टेस्ट से पहले, स्टार्क ने कोचिंग स्टाफ और पत्नी एलिसा हीली के साथ सीरीज के पहले के फुटेज देखे, जिसमें पिछले सीजन के एशेज स्पेल भी थे, जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा था। स्टार्क ने कहा, "पूरी सीरीज में बहुत सी चीजें ऐसी रहीं जो सही नहीं लगीं। मैंने कल रात पुराने फुटेज देखे। मैंने डरबन टेस्ट के कुछ फुटेज देखे, जिसमें एशेज का कुछ ओवरले भी था, बस यह देखने के लिए कि एक्शन में कुछ था या नहीं, जो असल में नहीं था। यह बस एक फील वाली बात थी। मेरे एक्शन में ज्यादा फर्क नहीं था। मैं शायद एक ऐसी फीलिंग ढूंढ रहा था जिसकी मुझे शायद जरूरत नहीं थी। अगर मैं बस अपना दिमाग बंद कर दूं, तो मैं सही हो सकता हूं।"
स्टार्क ने माना कि ऑस्ट्रेलिया पहले सेशन में खराब रहा था। उन्होंने कहा, "मैंने दूसरी नई गेंद के साथ कुछ अच्छी गेंदबाजी की। पहले घंटे में नई बॉल से ऐसा करना अच्छा होता। लेकिन मुझे लगता है कि यह हमारे ग्रुप की खासियत है। हम दिन का खेल खत्म होने से पहले प्रॉब्लम सॉल्व कर सकते हैं।"
स्टार्क ने पहले दो टेस्ट में छह विकेट लिए थे। मंगलवार को भी उनके शुरुआती 12 ओवर में एक भी विकेट नहीं आया था और 62 रन पड़ गए थे, लेकिन इसके बाद इस दिग्गज गेंदबाज ने वापसी की। दिन का खेल समाप्त होने के समय उनके नाम 16.3 ओवर में 72 रन देकर 6 विकेट था। स्टार्क ने दिन के आखिरी ओवरों में बाउंसर की तकनीक अपनाई और फिर नई गेंद से स्विंग करके दक्षिण अफ्रीका के निचले क्रम के 4 विकेट सिर्फ छह गेंदों में आउट कर दिए।
बाएं हाथ के इस दिग्गज तेज गेंदबाज की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 158 पर शून्य वाली दक्षिण अफ्रीका 329 रन पर सिमट गई।
--आईएएनएस
पीएके