MI vs SRH Highlights: रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में किया गजब कारनामा, इस मैदान पर ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अब तक उतना खास नहीं रहा है। रोहित ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि एक बार फिर हमें रोहित के बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली। लेकिन इस छोटी सी पारी में हिटमैन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उसने इतिहास रच दिया.
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
दरअसल, रोहित शर्मा आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में आज तक वानखेड़े स्टेडियम पर किसी भी खिलाड़ी ने इतने छक्के नहीं लगाए हैं। रोहित के नाम अब इस मैदान पर आईपीएल में 102 छक्के हो गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 85 छक्के लगाए हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 48 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अंबाती रायडू 43 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि जोस बटलर 41 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया 163 रनों का लक्ष्य
59 रनों की अच्छी शुरुआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। अनिकेत वर्मा ने आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या को दो छक्के लगाकर सिर्फ आठ गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे और हैदराबाद को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।
पैट कमिंस ने आखिरी ओवर में एक छक्का भी लगाया जिससे आखिरी ओवर में कुल स्कोर 22 रन हो गया और हैदराबाद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गया। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने ओपनिंग साझेदारी में 7.3 ओवर में 59 रन जोड़े। अभिषेक ने 28 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाए। इस साझेदारी के टूटने के बाद अन्य बल्लेबाजों को रन गति बनाए रखना मुश्किल हो गया।