×

MI vs RCB: Rohit Sharma ने छोटी पारी में भी चकनाचूर किया क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बन गये नंबर वन

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। ऐसा लग रहा है कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा का बल्ला खराब चल गया है। आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी हिटमैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। रोहित ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यश दयाल ने पूर्व मुंबई कप्तान को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, सस्ते में आउट होने के बावजूद रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक स्कोर का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है।

फ्लॉप होने के बावजूद रोहित की बड़ी उपलब्धि
आरसीबी द्वारा रखे गए 222 रनों के लक्ष्य के सामने मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित ने अपनी पारी की शुरुआत आक्रामक तरीके से की। हिटमैन ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ पहले ही ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया और उस ओवर में 13 रन बटोरे। इस छक्के के साथ ही रोहित आईपीएल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 13 छक्के हो गए हैं। रोहित ने इस मामले में क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। गेल और सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ओवर में 12-12 छक्के लगाए हैं।