Mahendra Singh Dhoni Biography In Hindi: महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय, क्रिकेट करियर और निजी जीवन
महेंद्र सिंह धोनी का नाम, दुनियां भर के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है,और आज ये एक कामयाब खिलाड़ी हैं. लेकिन क्रिकेटर बनने की राह धोनी के लिए इतनी आसान नहीं थी और एक साधारण इंसान से महान क्रिकेटर बनने के लिए इन्हें अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा था. धोनी ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत अपने स्कूलों के दिनों से ही कर दी थी, लेकिन इंडियन टीम का हिस्सा बनने में इनको कई साल लग गए . लेकिन जैसे ही धोनी को हमारे देश की ओर से खेलने का मौका मिला, तो इन्होंने इस मौके का बखूबी उपयोग किया और धीरे-धीरे से अपने आपको को क्रिकेट की दुनिया में स्थापित कर लिया, तो आईये जाने इसके जीवन को करीब और विस्तार से......
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म और शुरूआती जीवन | Mahendra Singh Dhoni Birthday and Intial Life
महेंद्र सिंह धोनी एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था, वे मूल रूप से उत्तराखंड के राजपूत परिवार के थे, उनके पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी देवी है। उनके पिता मेकॉन स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी हैं माता जी हाउस वाइफ है। धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी जो की एक राजनेता है और बड़ी बहन जयंती गुप्ता है जो अंग्रेजी की टीचर है। धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा धोनी के साथ रहते है यही धोनी का पूरा परिवार है। MS Dhoni को क्रिकेट का मशहूर खिलाड़ी माना जाता है दुनिया इनके खेल की दीवानी है सचिन के बात भारत में कोई क्रिकेट में इतना पॉपुलर हुआ है तो वो महेंद्र सिंह धोनी ही है जिनको भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
महेंद्र सिंह धोनी का परिवार | Mahendra Singh Dhoni Family
एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को भारत के झारखंड राज्य के रांची शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम पान सिंह मेकॉन में जूनियर मैनेजमेंट के पद पर कार्यरत थे। उनकी माता का नाम देवकी सिंह है। उनके 2 बड़े भाई-बहन भी हैं, एक भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी और एक बहन का नाम जयंती गुप्ता है। एमएस धोनी शादीशुदा हैं। उन्होंने साक्षी सिंह रावत से शादी की है। इस जोड़े ने 4 जुलाई 2010 को शादी की। साक्षी से पहले, धोनी का प्रियंका झा के साथ अफेयर चल रहा था, जिनकी 2002 में मृत्यु हो गई थी। एमएस धोनी और साक्षी को एक बेटी भी है, जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा है, जिसका जन्म 6 फरवरी, 2015 को हुआ था। धोनी जीवा के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा | Mahendra Singh Dhoni Education
Mahendra Singh Dhoni रांची में स्थित श्यामाली के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पढाई किये थे। उस समय ये एक, एथलेटिक छात्र थे, शुरुआत में धोनी बैडमिंटन और फुटबॉल के खेल में ज्यादा रूचि लेते थे वे अपने स्कूली फुटबॉल टीम के एक बहुत ही अच्छे गोलकीपर भी थे। धोनी 1995 से 1998 के दौरान कमांडो क्रिकेट क्लब टीम में नियमित विकेटकीपर भी रहे। 1997-98 के दौरान उन्हें विनो मांकड ट्रॉफी Under-16 चैम्पियनशिप टीम के लिए चुना गया। उन्होंने 10वीं क्लास के बाद ही क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। क्रिकेट की वजह से इनको अपनी पढाई को छोड़ना पड़ा और इन्होने 12वी के बाद अपनी पढाई छोड़ दी, और क्रिकेट की दुनिया में अपना कदम रख दिया।
महेंद्र सिंह धोनी का के भाई-बहन | Mahendra Singh Dhoni Brother Sister
महेंद्र सिंह धोनी की एक बड़ी बहन व एक बड़े भाई भी हैं। एमएस धोनी की बड़ी बहन का नाम जयंती गुप्ता है, वह एक अध्यापिका हैं। वहीं उनके बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी झारखंड की सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। साल 2013 से वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं।
एमएस धोनी की लव लाइफ | Mahendra Singh Dhoni Love Life
प्रियंका झा और महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी | Mahendra Singh Dhoni & Priyanka Jha Love Story
फिल्म ‘एमएस धोनी – दि अनटोल्ड स्टोरी’ के रिलीज होने से पहले धोनी के जीवन के इस पहलू के बारे में किसी को कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिल्म में धोनी और प्रियंका झा की लवस्टोरी के बारे में विस्तार से बताया गया है। बता दें कि इन दोनों की लवस्टोरी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी क्योंकि साल 2002 में प्रियंका झा का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।
साक्षी और धोनी की लव स्टोरी | Mahendra Singh Dhoni And Sakshi’s Love Story
साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात साक्षी रावत से हुई। साल 2007 में टीम इंडिया कोलकाता में मैच खेलने पहुंची थी। यहां भारतीय टीम जिस होटल में रुकी थी, साक्षी उसी होटल में बतौर इंटर्न काम कर रही थीं। इस मुलाकात के बाद ये दोनों आपस में मिलते रहे और इनकी लवस्टोरी परवान चढ़ने लगी। कहा यह भी जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत कभी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे, लेकिन साक्षी के पिता का ट्रांसफर हो जाने के कारण उन्हें देहरादून शिफ्ट होना पड़ा, और इसी कारण साक्षी ने अपना स्कूल बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद साक्षी और धोनी की मुलाकात साल 2007 में ही हुई थी।
महेंद्र सिंह धोनी का वैवाहिक जीवन | Mahendra Singh Dhoni Married Life
साल 2007 में साक्षी से मुलाकात के बाद ये दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 4 जुलाई 2010 के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत के संग शादी कर ली। इसके बाद 6 फरवरी 2015 के दिन साक्षी सिंह धोनी ने एक बेटी को जन्म दिया। माही और साक्षी ने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा।
महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा चीजे | MS Dhoni Favourite Things
महेंद्र सिंह धोनी को बहुत सारी पसंदीदा चीजे है जिसकी जानकारी आज हम आपको आपको इस तालिका के माध्यम से देने वाले है। पसंदीदा चीजे जानने के लिए तालिका को पढ़े
| खाना | कबाब पीली दाल सोनपापड़ी गुलाब जामुन रसगुल्ला चिकन बटर मसाला चिकन टिक्का पिज़्ज़ा |
|---|---|
| एक्टर | अमिताभ बच्चन जॉन अब्राहम |
| एक्ट्रेस | एंजेलिना जोली दीपिका पादुकोण |
| मूवीज | अग्निपथ शोले |
| क्रिकेटर्स | बैटस मैन : तेंदुलकर और एडम गिलक्रिस्ट बॉलर : ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली |
| क्रिकेट ग्राउंड | र्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), मेलबर्न |
| म्यूजिशियन | किशोर कुमार |
| रंग | नीला और काला |
| जगह | श्रीलंका और गोवा |
महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट करियर | Mahendra Singh Dhoni’s Cricket Career
महेंद्र सिंह धोनी का घरेलू क्रिकेट करियर | Mahendra Singh Dhoni Domestic Cricket Career
महेंद्र सिंह धोनी का पहला रणजी मैच | Mahendra Singh Dhoni First Ranji Match
इन्हे साल 1999 में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला था और यह पहला रणजी ट्रॉफी मैच बिहार राज्य की तरफ से असम क्रिकेट टीम के विरुद्ध खेला गया था. इस मैच की दूसरी पारी में धोनी ने नाबाद 68 रन बनाए थे, जबकि इस ट्रॉफी के इस सत्र में इन्होंने कुल 5 मैचों में 283 रन अपने नाम किए थे. इस ट्रॉफी के बाद धोनी ने अन्य और भी घरेलू मैच खेले थे.
धोनी के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी इनका चयन ईस्ट जॉन सेलेक्टर द्वारा नहीं किया गया था. जिसके कारण धोनी ने खेल से दूरी बना ली और साल 2001 में कोलकाता राज्य में रेलवे विभाग में बतौर टिकट कलेक्टर के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया. लेकिन धोनी का मन इस नौकरी में नहीं लगा और इन्होंने तीन साल के अंदर ही इस नौकरी को छोड़ दिया और फिर से अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया.
साल 2001 में धोनी का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हो गया, लेकिन धोनी को उनके चयन की जानकारी सही समय पर मिल नहीं पाई. जिसके कारण धोनी इस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाए. साल 2003 में धोनी को जमशेदपुर में प्रतिभा संसाधन विकास विंग के हुए मैच में खेलते हुए बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने देखा था. जिसके बाद उन्होंने धोनी के खेल की जानकारी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को दी. और इस तरह से धोनी का चयन बिहार अंडर-19 टीम में हो गया था.
धोनी ने साल 2003-2004 के देवधर ट्रॉफी के टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था और धोनी पूर्वी जोन टीम का हिस्सा थे. देवधर ट्रॉफी का ये सीजन इनकी टीम द्वारा जीता गया था और धोनी ने इस सीजन में कुल 4 मैच खेले थे, जिनमें इन्होंने 244 रन बनाए थे. साल 2004 में धोनी का चयन ‘इंडिया ए’ टीम में कर लिया गया था. ‘इंडिया ए’ टीम की ओर से धोनी ने अपना पहला मैच बतौर विकेट कीपर के तौर खेलते हुए. जिम्बाबे टीम के विरुद्ध काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.
तीन देशों के बीच (केन्या ए, भारत ए और पाकिस्तान ए) हुई श्रृंखला में भी धोनी ने दमदार प्रदर्शन किया और ‘पाकिस्तान ए’ टीम के विरुद्ध खेले गए मैच में अपने अर्ध शतक की मदद से धोनी ने भारतीय टीम को मैच जिताया.
धोनी का पहला वन डे मैच | Mahendra Singh Dhoni ODI Debut And Career
- धोनी को भारतीय टीम की ओर से पहला अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच (ओडीआई) खेलने का मौका साल 2004 में मिला था और इन्होंने अपना पहला ओडीआई मैच बंग्लादेश टीम के विरुद्ध खेला था.
- अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में वे कुछ खास ना कर सके और शून्य पर लौट गये. हालांकि धोनी के खराब प्रदर्शन के बावजूद भी इनका चयन पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले अगले ओडीआई मैच में कर लिया गया था.
- पाकिस्तान के साथ खेले गए इस मैच में धोनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इस मैच में इन्होंने कुल 148 रन अपने नाम किए थे, जिसके साथ ही ये पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए जिन्होंने इतने रन बनाए हों.
वन डे मैच में धोनी के प्रदर्शन की जानकारी | Mahendra Singh Dhoni ODI Match Batting Career Records Summary
| धोनी द्वारा खेले गए वन डे मैच | 318 |
|---|---|
| कुल खेलीं गई इनिंग | 272 |
| वन डे मैच में बनाए गए कुल रन | 9967 |
| वन डे मैच में लगाए गए कुल चौके | 770 |
| वन डे मैच में लगाए गए छक्के | 217 |
| वन डे मैच में बनाए गए कुल शतक | 10 |
| वन डे मैच में बनाए गए कुल दोहरे शतक | 0 |
| वन डे मैच में बनाए गए कुल अर्ध शतक | 67 |
महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट मैच करियर | Mahendra Singh Dhoni’s Test Match Career
महेंद्र सिंह धोनी का पहला टेस्ट मैच | Mahendra Singh Dhoni First Test Match
धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से फ़र्स्ट टेस्ट मैच खेलने का अवसर साल 2005 में मिला था और इन्होंने अपना प्रथम मैच श्रीलंका टीम के विरुद्ध खेला था. इस मैच की पहली इनिंग में धोनी ने कुल 30 रन अपने नाम किए थे. मगर बारिश के चलते ये मैच बीच में ही बंद करना पड़ा था. साल 2006 में पाकिस्तान के विरुद्ध खेलते हुए इन्होने अपनी पहली टेस्ट सेंच्युरी लगाई थी और इसी के कारण ही इस टेस्ट मैच में भारत को फॉलो-ऑन से बचने में मदद मिली थी.
महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी टेस्ट मैच | Mahendra Singh Dhoni Last Test Match
धोनी ने साल 2014 में अपना करियर का अंतिम टेस्ट मैच ऑस्ट्रलिया टीम के विरुद्ध खेला था. अपने इस अंतिम टेस्ट मैच में इन्होंने कुल 35 रन बनाए थे. ये मैच खत्म होने के बाद धोनी ने टेस्ट मैच से सन्यास लेने की जानकारी मीडिया के साथ साझा की थी और इस तरह से ये धोनी के जीवन का आखिर टेस्ट मैच बन गया था.
महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट करियर की जानकारी | Mahendra Singh Dhoni Test Match Batting Career Records Summary
| धोनी द्वारा खेले गए कुल टेस्ट मैच | 90 |
|---|---|
| कुल खेलीं गई इंनिंग | 144 |
| टेस्ट मैच में बनाए गए कुल रन | 4876 |
| टेस्ट मैच में लगाए गए कुल चौके | 544 |
| टेस्ट मैच में लगाए गए छक्के | 78 |
| टेस्ट मैच में बनाई गई कुल शतक | 6 |
| टेस्ट मैच में बनाए गए कुल दोहरे शतक | 1 |
| टेस्ट मैच में बनाए गए कुल अर्ध शतक | 33 |
महेंद्र सिंह धोनी का टी-20 करियर | Mahendra Singh Dhoni’s T20 Career
महेंद्र सिंह धोनी का पहला टी- 20 मैच | Mahendra Singh Dhoni First T-20 Match
धोनी ने अपना पहला टी- 20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था और अपने पहले टी 20 मैच में धोनी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. क्योंकि इस मैच में धोनी ने केवल दो गेंदों का ही सामना किया था और शून्य पर आउट हो गए थे. हालांकि टीम इंडिया ने इस मैच को जीत लिया था.
धोनी के टी 20 मैच के करियर की जानकारी | Mahendra Singh Dhoni T-20 Match, Batting Career Summary
| धोनी द्वारा खेले गए कुल टी 20 मैच | 89 |
|---|---|
| कुल रन | 1444 |
| कुल चौके | 101 |
| कुल छक्के | 46 |
| कुल शतक | 0 |
| कुल अर्ध शतक | 2 |
महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान | Mahendra Singh Dhoni Captaincy
- धोनी के कप्तान बनने से पहले भारतीय टीम की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ के पास थी और जब राहुल द्रविड़ ने अपने इस पद को छोड़ दिया था. तो उनकी जगह भारत का अगला कप्तान धोनी को चुना गया था.
- कहा जाता है कि धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी देने की बात राहुल द्रविड़ और सचिन ने बीसीसीआई (BCCI) से की थी. जिसके बाद बीसीआई ने धोनी को सन् 2007 में भारतीय टीम का कैप्टन बनाया था.
- भारत के कप्तान बनने के बाद सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 में इन्होने भारतीय टीम को लीड किया था और इस टूर्नामेंट को जीत लिया था.
- विश्व ट्वेंटी 20 कप जीतने के बाद धोनी को वन डे मैच और टेस्ट मैच की भी कप्तानी सौप दी गई थी और धोनी ने उनको दी गई इस जिम्मेदारी को खूब सही तरह से निभाया था.
- धोनी की कप्तानी के तहत ही भारत साल 2009 में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर पाया था और धोनी ने कप्तान रहते हुए कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.
- धोनी ने दो विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया है और अपनी कप्तानी के तहत, भारत साल 2011 में विश्व कप जीता था. जबकि साल 2015 के हुए विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में कामयाब हुआ था.
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर | Mahendra Singh Dhoni’s IPL career
- आईपीएल के पहले सीजन में धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 मिलियन अमरीकी डॉलर (10 करोड़) में खरीदा था. और यह कीमत सबसे अधिक थी . इनकी कप्तानी के तहत इस टीम ने इस लीग के दो सीजन जीते थे. इसके अलावा इन्होंने साल 2010 के ट्वेंटी 20 की चैंपियंस लीग में भी अपनी टीम को विजय बनाया था.
- चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का बैन लगाने के बाद इन्हें आईपीएल की दूसरी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने करीब 1.9 मिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 12 कोरड़) में खरीद लिया था. जिसके बाद धोनी ने इस टीम की ओर से मैच खेले थे.
- साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स पर लगा बैन खत्म हो गया था और इस सीजन में इस टीम ने फिर से धोनी को अपनी टीम में शामिल कर लिया और इस वक्त धोनी इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड | Mahendra Singh Dhoni (MS Dhoni) Records
- धोनी पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 4,000 रन बनाए हुए हैं. इनसे पहले किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने इतने रन नहीं बनाए थे.
- भारतीय टीम ने धोनी की कॅप्टेन्सी के अंदर रहते हुए कुल 27 टेस्ट मैच जीत हुए हैं, जिसके साथ ही धोनी के नाम सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान होना का रिकॉर्ड है.
- इनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने निम्नलिखित वर्ल्ड कप जीते थे, जिसके साथ ही ये पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिसने सभी प्रकार के आईसीसी टूर्नामेंट कप जीत रखे हैं.
इन्होंने कप्तान के रूप में कुल 331 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और ये पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं.इन्होने इंटरनेशनल मैचों में 204 छक्के मारे हैं जिसके साथ ही सबसे अधिक छक्के मरने वाले कप्तान का खिताब भी अपने नाम किया हैं.कैप्टन के रूप में सबसे अधिक टी 20 मैचों जीतने का कीर्तिमान भी धोनी के नाम ही है.
महेंद्र सिंह धोनी को मिले अवार्ड | Mahendra Singh Dhoni Awards and Achievement
- महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में इंडिया गवर्नमेंट ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिया था जो कि खेल की दुनिया में दिया जाने वाला शीर्ष अवार्ड है.
- धोनी को साल 2009 में पद्म श्री अवार्ड और साल 2018 में पद्म भूषण से भी इंडिया की गवर्नमेंट द्वारा नवाजा गया है.
- साल 2011 में धोनी को डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय (De Montfort University) द्वारा मानद डॉक्टरेट की डिग्री दी गई थी. इसके अलावा धोनी ने दो बार आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ दी ईयर, मैन ऑफ दी मैच और मैन ऑफ दी सीरीज अवॉर्ड भी जीत रखे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म | Mahendra Singh Dhoni Biopic
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर हाल ही में एक फिल्म भी बनाई गई थी. जिसका नाम. ‘एम.एस धोनी: अंटोल्ड स्टोरी’ (M.S. Dhoni: The Untold Story Film) था और ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में धोनी की जिंदगी को दर्शाया गया था और इनकी भूमिका को एक्टर सुशांत सिंह राजूपत द्वारा निभाया गया था.
महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़े विवाद | Mahendra Singh Dhoni Controversy
महेंद्र सिंह धोनी का पानी को बर्बाद करने का विवाद | Mahendra Singh Dhoni Water Controversy
साल 2007 में धोनी की कॉलोनी के लोगों ने इनके खिलाफ एक शिकायत रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण में दर्ज करवाई थी. जिसमें धोनी पर रोजाना करीब 15 हजार लीटर पानी बर्बाद करने का आरोप लगा था. जिसके बाद ये मामला झारखंड उच्च न्यायालय तक भी पहुंच गया था. लेकिन जब इस मामले की जांच की गई तो पाया गया, कि कॉलोनी के लोगों ने किसी गलत जानकारी के आधार पर ये शिकायत दर्ज करवाई है, जिसेक बाद धोनी के खिलाफ शिकायत करने वाले इन लोगों ने उनसे माफी मांगी थी.
महेंद्र सिंह धोनी का टैक्स विवाद | Mahendra Singh Dhoni Tax Controversy
एमएस धोनी एक बार कम पंजीकरण शुल्क देने के विवाद में भी फंस गए थे और इनपर आरोप लगा था कि इन्होंने अमेरिकी कंपनी द्वारा निर्मित ‘हमर एच 2’ एसयूवी गाड़ी का पंजीकरण करवाने के दौरान इस गाड़ी के नाम की जगह महिंद्रा स्कार्पियो लिखवा दिया था. जिसके कारण धोनी को 4 लाख के पंजीकरण शुल्क की जगह केवल 53,000 का शुल्क भरना पड़ा था.
महेंद्र सिंह धोनी का फिक्सिंग विवाद | Mahendra Singh Dhoni Match fixing Controversy
साल 2013 मे हुए आईपीएल मैच में हुई फिक्सिंग को लेकर एक बार फिर धोनी विवादों में घिर गए थे और इन पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था. लेकिन इन पर लगे ये आरोप साबित नहीं हो पाया था.
महेंद्र सिंह धोनी का आम्रपाली के साथ जुड़ा विवाद | Mahendra Singh Dhoni Amrapali Group Controversy
- साल 2016 में आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट के निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर आम्रपाली कंपनी और इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर धोनी को ट्रोल किया गया था. जिसके बाद धोनी ने इस फर्म के ब्रांड एंबेसडर के रूप से इस्तीफा दे दिया था.
- दरअसल इन लोगों ने आम्रपाली कंपनी से घर खरीदे थे, लेकिन इन लोगों से पैसे लेने के बाद भी इन्हें ये घर नहीं दिए गए थे. जिसके बाद इन लोगों ने धोनी को अपनी ट्वीट्स में टैग करना शुरू कर दिया था और लोगों की नाराजगी को देखते हुए धोनी ने इस कंपनी से दूरी बना ली थी.
- साल 2018 में धोनी ने आम्रपाली कंपनी के खिलाफ एक केस भी दर्ज करवाया है और धोनी ने इस कंपनी पर उन्हें देड़ सौ करोड़ रुपए नहीं दिए जाने की बात कही है. दरअसल धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए इस कंपनी द्वारा इन्हें 150 करोड़ रुपए दिए जाने थे. लेकिन इस कंपनी ने अभी तक ये राशि धोनी को नहीं दी है और पैसे नहीं दिए जाने से परेशान होकर धोनी को इस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाना पड़ा.
महेंद्र सिंह धोनी का रिटायरमेंट | Mahendra Singh Dhoni Retirement
वर्ष 2020 15 अगस्त के दिन इस महान खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ कप्तान ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी . चाहने वालो के लिए यह एक बहुत ही गमगीन पल था . यह एक ऐसे खिलाड़ी थे जिसे देखने भर के लिए दुनियां के कई लोग क्रिकेट देखा करते थे .
महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया | Mahendra Singh Dhoni Social Media
महेंद्र सिंह धोनी का इंस्टाग्राम अकाउंट | Mahendra Singh Dhoni Instagram
महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट में कुल 9.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं और इन्होंने अपने अकाउंट में कुल 82 फोटो और वीडियो पोस्ट की हुई हैं. इसके अलावा ये कुल दो लोगों को फॉलो करते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी का फेसबुक | Mahendra Singh Dhoni Facebook
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना फेसबुक अकाउंट साल 2016 में बनाया था और अपने इस अकाउंट में ये समय समय पर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं. इन फेसबुक में कुल 20,575,527 लोगों द्वारा फोलो किया जाता है.
महेंद्र सिंह धोनी का ट्विटर | Mahendra Singh Dhoni Twitter
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना ट्विटर अकाउंट साल 2009 में बनाया था और इस वक्त इनके ट्विटर अकांउट को करीब 7 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जा रहा है. धोनी ने अपने इस अकांउट में कुल 452 ट्वीट किए हुए हैं.
महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति | MS Dhoni Net Worth
महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति करीब 700 करोड़ रुपए के आस पास हैं और इन्होंने ये पैसे क्रिकेट, विज्ञापन और कई तरह के व्यापार करके कमाए हैं. धोनी की वार्षिक आय 102 करोड़ रुपए तक की है.
महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी अन्य बातें | Facts About Mahendra Singh Dhoni
- फोर्ब्स मैंगजीन ने 2012 में धोनी का नाम दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में शामिल किया था. इसके अलावा धोनी साल 2012 से लेकर 2014 तक भारत सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाले खिलाड़ी भी बने थे.
- धोनी क्रिकेटर होने के साथ –साथ कई तरह के व्यापारों से भी जुड़े हुए हैं और इन्होंने रांची में अपना एक होटल भी खोल रखा है, जिसका नाम इन्होंने माही निवास रखा है.
- साल 2016 में धोनी ने कपड़ों के व्यापार में भी कदम रखा था और इन्होंने रीति ग्रुप (Rhiti Group) के साथ मिलकर सेवन (SEVEN) नाम के एक कपड़ों का ब्रांड को शुरू किया है.
- धोनी को गाड़ी और बाइक का काफी शौक है और इन्होंने कई तरह की गाड़ी और बाइक खरीद रखी हैं. इसके अलावा धोनी को जानवरों से भी काफी प्यार है और इन्होंने दो कुत्तों को भी पाल रखा है.
- कहा जाता है कि धोनी ने अपने जीवन पर फिल्म बनाने के राइट देने के लिए 40 करोड़ रुपए लिए थे और इनके जीवन पर बनी फिल्म ने 210 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
- एक बार धोनी के लंबे बालों की प्रशंसा पाकिस्तान के पूर्व प्रेसिडेंट परवेज मुशर्रफ ने की थी और उन्होंने धोनी को बाल ना कटवाने को कहा था.
- धोनी का जीवन हमारे देश के युवाओं के लिए काफी प्रेरणा जनक है और आज भी इनके फैन्स की संख्या में कोई भी कमी नहीं आई है. आज भी जब भी धोनी मैदान में खेलने के लिए उतरते हैं. तो हर किसी को केवल इनकी बैटिंग का ही इंतजार रहता है.
- चाहे आईपीएल के मैच हो या फिर अंतरराष्ट्रीय मैच, धोनी हर मुकाबले को बेहद ही शांत तरीके से खेलते हैं और अपनी टीम को आसानी से जीत दिलवा देते हैं.
- धोनी ने मेहनत के दम पर आज जो मुकाम पाया है, वो शायद ही कोई और क्रिकेटर हासिल कर पाए और शायद की हमारे देश को कभी कोई दूसरा धोनी मिल पाए.
Mahendra Singh Dhoni FAQ
Ans : महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची बिहार में हुआ।
Ans : महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभाई।
Ans : 23 दिसंबर 2004 को खेला पहला ओडीआई।
Ans : चेन्नई सुपर किंग के कप्तान रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी।
Ans : महेंद्र सिंह धोनी के पास 700 करोड़ के करीब है संपत्ति।
Ans : महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम T20 मैच 22 दिसम्बर 2017 को श्री लंका के खिलाफ खेला था।
Ans : वर्ष 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय आर्मी ने धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की।
Ans.महेंद्र सिंह धोनी को आमतौर पर धोनी, माही. कैप्टन कूल, एमएसडी के नाम से जाना जाता है।
Ans.एमएस धोनी के इस नाम के पीछे का कारण काफी स्पष्ट है। उनका बहुत शांत स्वभाव है, और एक कप्तान के रूप में उनकी सफलता के पीछे उनका शांत स्वभाव एक प्रमुख कारण है।
Ans.धोनी क्रिकेट से पहले फुटबॉल और बैडमिंटन खेलते थे।
Ans.एमएस धोनी के पसंदीदा क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर हैं।
Ans.एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी का नाम जीवा है। उनका जन्म 06 फरवरी, 2015 को हुआ था।
Ans: पान सिंह
Ans: देवकी देवी
Ans: धोनी के एक बड़े भाई है जिसका नाम नरेंद्र सिंह धोनी है।
Ans: धोनी को अर्जुन पुरुस्कार नहीं मिला है
Ans: माहि,एमएस,एमएसडी, कैप्टन कूल, Thala
Ans: राजपूत