×

केएसएस मेमोरियल शूटिंग: 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में नूपुर टॉप, अक्षधा ऐश्वर्या को दोहरी सफलता

 

भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)। 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह (केएसएस) मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की नूपुर कुमरावत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन आईएसएसएफ इवेंट में टॉप स्थान अपने नाम किया है। वहीं, अक्षधा ऐश्वर्या ने दोहरी सफलता हासिल की।

मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग एकेडमी में जारी चैंपियनशिप में नूपुर ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 624.3 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। आर्मी मार्कसमैनशिप यूनिट की प्रिया (623.9) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि महाराष्ट्र की भक्ति भास्कर खामकर (622.2) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पंजाब की अंजुम मौदगिल 621.7 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि गुजरात की लज्जाकुमारी तिलकपुरी गोस्वामी ने 620.0 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। केरल की विदार्सा के. विनोद 619.2 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं। गुजरात की पल्लवी सुथार (618.9) ने सातवां स्थान अपने नाम किया। इनके अलावा, रेलवे की आयुषी पोद्दार (618.3) टॉप-8 में शामिल रहीं।

जूनियर विमेंस 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में, तमिलनाडु की एमए अक्षधा ऐश्वर्या ने 618.2 के शानदार स्कोर के साथ गोल्ड जीता। पंजाब की निमरत कौर बरार ने 617.7 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मध्य प्रदेश की प्रथा राठौड़ (617.6) ने ब्रॉन्ज पर निशाना साधा।

मध्य प्रदेश की युगेश्वरी बैस 616.6 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। पंजाब की प्रांजलि 616.3 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। राजस्थान की खुशी जडेजा 616.3 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर और एनसीसी की भूमि संजय महाजन 615.3 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं। चंडीगढ़ की गीत 615.2 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

दोहरी जीत हासिल करते हुए, एमए अक्षधा ऐश्वर्या ने 50 मीटर राइफल प्रोन यूथ विमेंस इवेंट में 618.2 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। पंजाब की निमरत कौर बरार 617.7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि मध्य प्रदेश की प्रथा राठौड़ ने 617.6 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

अन्य परिणाम:

50 मीटर राइफल प्रोन विमेंस टीम:

1. पंजाब (अंजुम मौदगिल, निमरत कौर बरार, सिफत कौर समरा) – 1856.1

2. मध्य प्रदेश (नूपुर कुमरावत, सुनिधि चौहान, आशी चौकसे) – 1853.1

3. हरियाणा (स्वाति, निश्चल सिंह, काजल सैनी) – 1849.1

50 मीटर राइफल प्रोन मास्टर विमेंस:

1. तेजस्विनी सावंत (महाराष्ट्र) – 617.9

2. कुहेली गांगुली (पश्चिम बंगाल) – 613.7

3. अंजलि भागवत (महाराष्ट्र) – 608.2

50 मीटर राइफल प्रोन डेफ विमेंस:

1. नताशा उदय जोशी (महाराष्ट्र) – 608.7

2. प्रियेशा देशमुख (महाराष्ट्र) – 601.0

--आईएएनएस

आरएसजी