7 अक्टूबर से शुरू होगा Pro Kabaddi League का नौवां सीजन !
Aug 26, 2022, 14:32 IST
कबड्डी न्यूज डेस्क !!! प्रो कबड्डी लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने शुक्रवार को कहा कि प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का नौवां सीजन सात अक्टूबर से शुरू होकर दिसंबर के मध्य तक चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगिता का लीग चरण बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में होगा। दबंग दिल्ली केसी गत चैंपियन के रूप में प्रतियोगिता में प्रवेश करेगी, जिसने पीकेएल का आठवां सीजन जीता था, यह उनका पहला खिताब था जबकि पटना पाइरेट्स उपविजेता रहा था। प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, मशाल स्पोर्ट्स ने कबड्डी के स्वदेशी खेल को खेल प्रशंसकों की दुनिया में ले जाने के ²ष्टिकोण के साथ वीवो प्रो कबड्डी लीग की यात्रा शुरू की। हम इस लक्ष्य में प्रभावशाली सफलता हासिल करना जारी रखेंगे, जैसा कि इस साल की शुरूआत में वीवो पीकेएल सीजन 8 द्वारा सिद्ध किया गया था जो एक व्यापक बायो-बबल में आयोजित हुआ था।
गोस्वामी ने कहा कि लीग का नौवां सीजन प्रशंसकों को तीनों स्थल शहरों के स्टेडियमों में प्रवेश करने की अनुमति देगा। पीकेएल का आठवां सीजन व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु स्थित शेरेटन ग्रैंड होटल और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। लीग के आयोजकों ने कहा कि आने वाले हफ्तों में पीकेएल के सीजन नौ के लिए मैचों की जल्द घोषणा की जाएगी।
--आईएएनएस
एचएमए/आरआर
स्पोर्टस न्यूज डेस्क !!!