×

WPL 2023 Final, MI vs DC: कितने बजे से मुंबई -दिल्ली के बीच खेला जाएगा फाइनल, फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2023 सीजन अंतिम पड़ाव पर है। रविवार 26 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के बेब्रोन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि WPL 2023 का खिताबी मुकाबला आप लाइव स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा जिओ सिनेमा ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती है। 

IPL 2023:RCB की बढ़ी मुश्किलें, टीम से अचानक बाहर हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

दोनों टीमों का लीग स्टेज के तहत शानदार प्रदर्शन रहा था। अब तक मौजूदा सीजन के तहत मुंबई इंडियंस ने 9 मैच खेले और इस दौरान सात मुकाबलों में जीत दर्ज की। दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज ने बनाएं हैं। वह 8 मैच में 32.25 की औसत से 258 रन बना चुकी हैं।इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.09 का रहा है।

 

IPL में Ms Dhoni हैं छक्कों के बादशाह, उनके नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आठ मैच खेले हैं। इन मैचों में से जहां छह के तहत जीत दर्ज की है। वहीं दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है । टीम की कप्तान मेग लिनिंग ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने 8 मैचों में 51 की शानदार औसत से 310 रन बनाए हैं।


इस दौरान 141.55 का स्ट्राइक रेट उनका रहा है। महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन सीजन है। ऐसी मैया देखना बढ़ाई दिलचस्प रहने वाला है कौन सी टीम पहली बार खिताब अपने नाम करती है। मुंबई और दिल्ली दोनों ही दमदार की में है। दोनों ही टीमों में मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL 2023 से बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर बताया कारण 

संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजान कैप, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव।

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, साइका इशाक।