×

SRH vs DC Dream11 Team Prediction, IPL 2023 : हैदराबाद -दिल्ली के बीच होगी टक्कर, इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव तो हो जाएंगे मालामाल
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के मैच के लिए हम यहां फैंटेसी 11 या ड्रीम इलेवन टीम को लेकर सुझाव दे रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के लिए आप एक परफेक्ट टीम चुन सकते हैं जो आपको अच्छे अंक दिला सकते हैं।

IPL 2023 : SRH vs DC में क्या बारिश डालेगी ख़लल, जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल
 

आप अपनी ड्रीम 11 टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में  हेनरिक क्लासेन को चुन सकते हैं।बल्लेबाजों के रूप में  डेविड वॉर्नर , एडेन मार्कराम , हैरी  ब्रूक और राहुल त्रिपाठी को चुन सकते हैं। बता दें कि ये चारों बल्लेबाज ही शानदार फॉर्म में हैं। हैरी ब्रूक ने तो इस सीजन शतक भी जड़ दिया है।वहीं डेविड वॉर्नर ने भी लगातार रन बनाए हैं। ऑलराउंडर के रूप में टीम में आप वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और मिचेल मार्श को चुन सकते हैं।

IPL 2023 में आज दो फिसड्डी टीमों के बीच होगी टक्कर, जानिए कैसा होगा SRH vs DC का प्लेइंग XI
 

अक्षर पटेल ने इस सीजन जलवा दिखाया है, वहीं मिचेल मार्श भी एक खतरनाक ऑलराउंडर हैं । गेंदबाजों के रूप में टीम में भुवनेश्वर कुमार , उमरान मलिक और एनरिक नॉर्खिया को चुन सकते हैं।

SRH vs DCSachin Tendulkar Birthday: बल्लेबाजी के साथ-साथ तेंदुलकर ने गेंदबाजी में भी किया कमाल, इस विस्फोटक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार किया आउट 
 

कप्तान या उपकप्तान चुनने के लिए आपके पास काफी विकल्प मौजूद हैं ।कप्तान के रूप में  हैरी ब्रूक, डेविड वॉर्नर या मिचेल मार्श में से किसी एक को चुना जा सकता है। वहीं उपकप्तान के रूप में मॉर्को जानसन, एडेन मार्कराम के विकल्प हैं। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स दोनों टीम का इस सीजन भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, लेकिन इनके बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है।


SRH vs DC: Dream 11 Prediction
कप्तान:हैरी ब्रूक,डेविड वॉर्नर,मिचेल मार्श

उपकप्तान: मार्को जानसन,एडेन मार्करम
कीपर- हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, एडेन मारक्रम, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी

ऑलराउंडर्स- वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श

गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्खिया
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन(विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, मार्को जानसन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, सरफराज खान, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्खिया, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा।