×

Hardik pandya के MI के कप्तान बनाने से Rohit Sharma खुशी हैं या दुखी, अब तक कायम है हिटमैन की चुप्पी
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांडया को कप्तान बनाया है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी है । रोहित शर्मा आईपीएल के सफल कप्तान रहे हैं और उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए यह फैसला चौंकाने वाला ही रहा है।

 मुंबई इंडियंस की उड़ी सोशल मीडिया पर धज्जियां, पांड्या को कप्तान बनाने से भड़के फैंस ने रोहित के टेस्ट जीतते ही MI को किया ट्रोल
 

काफी वक्त से यह चर्चा रही है कि क्या  हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से रोहित शर्मा खुश हैं या नहीं। कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन उनको कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस में भी उथुल -पुथल होने की बात सामने आई है। कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव और  जसप्रीत बुमराह फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं हुए।

मुंबई इंडियंस को इस बार फैंस से मिलेगी नफरत, रोहित को कप्तानी से हटाना पड़ेगा भारी
 

वहीं कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी  सोशल मीडिया पर एक कमेंट करके यह संकेत दिए थे कि रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला सही नहीं रहा है। बता दें कि आईपीएल में बेहद कम समय रह गया है।

टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ा कारनामा करने वाली भारत बनी दुनिया की एकलौती टीम, रांची टेस्ट में 1-2 नहीं बने पूरे 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड
 

टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। सीजन के पहले लेग का शेड्यूल घोषित किया जा चुका है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा नहीं करते हुए नजर आएंगे, इस बात से फैंस काफी दुखी हैं। वैसे रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला मुंबई इंडियंस का कितनी सही रहा है, यह तो इस सीजन केतहत ही पत चल जाएगा।लेकिन माना जा रहा है कि रोहित शर्मा जैसे अनुभवी कप्तान की कमी मुंबई इंडियंस को खल सकती है।