×

IPL में जन्मदिन पर लगातार फ्लॉप रहे Rohit Sharma, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े 
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। हिटमैन रोहित शर्मा का मंगलवार 30 अप्रैल को 37वां जन्मदिन रहा ।रोहित शर्मा ने जन्मदिन के दिन लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच खेला, लेकिन बर्थडे ब्वॉय बल्ले से कमाल नहीं कर सके। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ  मैच में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे, जिसके चलते वह अपने जन्मदिन को यादगार नहीं बना सके। रोहित शर्मा ने जन्मदिन पर आईपीएल मैच ही खेले हैं।

IPL 2024 LSG vs MI Live मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 145 का लक्ष्य
 

अब तक देखा गया है कि उनका अपने बर्थडे पर बल्ला नहीं चलता है।रोहित ने जन्मदिन वाले दिन पर इससे पहले आईपीएल के इतिहास में 4 मैच खेले थे जिसमें वो सिर्फ 23 रन ही बना पाए। 2023 में जब उनका जन्मदिन था तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेला था और 3 रन बना सके थे।वहीं 2022 में भी राजस्थान रॉयल्स टीम थी और वह 2 रन बनाकर पवेलियन चलते बने थे।2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1 रन बना सके थे

IPL 2024 में BCCI का बड़ा एक्शन, अचानक इस खिलाड़ी को किया बैन, जानें मामला
 

और 2009 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 17 रन बनाकर चलते बने थे।मुकाबले में पारी का दूसरा ओवर करने आए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन ने तीसरी गेंद रोहित को फुल लेंथ पर डाली। रोहित शर्मा ने इस गेंद को चिप करने की कोशिश  की ,

 T20 World Cup टीम में Rinku Singh को जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर आया रिएक्शन 
 

लेकिन कवर के में खड़े मार्कस स्टाइनिस ने अच्छा कैच लपक लिया। रोहित ने मुकाबले में 5 गेंद में एक चौके  की मदद से 4 रन बनाए। रोहित ने इससे पहले वाली गेंद पर चौंका मारा था।जन्मदिन की वजह से फैंस रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वह फ्लॉप रहे ।लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में मुंबई के बाकी बल्लेबाजों का भी फ्लॉप प्रदर्शन ही देखने को मिला।


रोहित शर्मा के जन्मदिन पर आईपीएल के मैच

17 बनाम DC 2009

1 बनाम SRH 2014

2 बनाम RR 2022

3 बनाम RR 2023

4 बनाम LSG 2024