×

PBKS VS MI :  मुंबई के खिलाफ लियाम लिविंगस्टोन का आया तूफान, छक्के-चौकों की बरसात कर खेली विस्फोटक पारी
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। पंजाब किंग्स के धाकड़ खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमकर गरजा है।स्टार खिलाड़ी ने मुंबई के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचा दिया। बता दें कि आईपीएल 2023 के 46 वें मैच के तहत पंजाब किंग्स और  मुंबई इंडियंस आमने -सामने हैं। मोहाली में खेले जा रहे इस मैच के तहत लियाम लिविंग स्टोन ने पहले टीम के लिए संभालकर बल्लेबाजी की, वहीं इसके बाद आक्रामक खेल दिखाते हुए  चौके - छक्कों की बरसात करके मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए।

IPL 2023 , PBKS VS MI Live: लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने खेली दमदार पारी, पंजाब ने मुंबई को दिया 215 रनों का लक्ष्य
 

लियाम लिविंगस्टोन की दमदार पारी के दम पर ही पंजाब किंग्स की टीम मुकाबले में एक विशाल स्कोर खड़ा कर पाई है। पहले 33 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से लियाम लिविंगस्टोन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

IPL 2023 सीजन के साथ ही MS Dhoni लेंगे संन्यास, माही ने खुद ऐलान कर खोला बड़ा राज
 

लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को जारी रखा। लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से ही पंजाब किंग्स  20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बनाने में सफल रही ।

IPL 2023: कप्तान बनते ही Krunal Pandya ने ये शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम, जानकर होगी हैरानी
 

लियाम लिविंग्स्टोन के अलावा जितेश शर्मा ने भी बल्ले से जलवा दिखाते हुए 27 गेंदों में  5 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेली।मुकाबले में पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा की शानदार पारी के दम पर ही टीम एक विशाल स्कोर तक पहुंच पाई है।आईपीएल के मौजूदा सीजन के तहत लियाम लिविंगस्टोन का प्रदर्शन फीका नजर आ रहा था, लेकिन अब  मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह पूरे रंग में नजर आए।