×

PBKS vs MI: पंजाब के खिलाफ मुंबई के लिए 'गेम चेंजर' बने ईशान किशन, जीता प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को बीते दिन 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की पारी का अहम योगदान रहा।ईशान किशन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली।वहीं सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन बनाए।ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड का खिताब जीता।

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को बुरी तरह रौंदा, Points Table में अब हुआ ये बदलाव 
 

इसके अलावा ईशान किशन को गेम चेंजर ऑफ द  मैच भी चुना गया ।ईशान किशन को प्राइज मनी में कुल 3 लाख रुपए मिलेंगे।ईशान को इस मैच के लिए दो अवॉर्ड मिले हैं ।मोहाली में खेले गए मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का लक्ष्य दिया था, मुंबई ने इसे 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा जीरो पर आउट हो गए थे, इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया था।

PBKS vs MI Highlights : मुंबई इंडियंस ने दर्ज की धमाकेदार जीत, पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया
 

ईशान किशन ने  'प्लेयर ऑफ द मैच' के अलावा 'मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच' और 'गेम चेंजर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।ईशान किशन को इन अवॉर्ड्स  से कुल 3 लाख की प्राइज मनी मिली है।

Live मैच में मुंबई के खिलाड़ी ने की शर्मनाक हरकत, Shikhar Dhawan को OUT करने के बाद दी गंदी गाली-VIDEO
 

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को भी दो अवॉर्ड मिले हैं,इसकी प्राइस मनी दो लाख है। तिलक को 'बियोन्ड द बाउंड्रीज लॉन्गेस्ट सिक्स' और 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' का खिताब मिला।इस सीजन ईशान किशन का प्रदर्शन फीका नजर आ रहा था, लेकिन उन्होंने पंजाब के खिलाफ बल्ले से कहर बरपाने का काम किया।