×

IPL 2023 सीजन के साथ ही MS Dhoni लेंगे संन्यास, माही ने खुद ऐलान कर खोला बड़ा राज

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मैच का परिणाम नहीं निकल सका ।इस मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी के बयान की चर्चा है। दरअसल कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 आखिरी सीजन साबित हो सकता है ।एक तरह से महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं।

IPL 2023: कप्तान बनते ही Krunal Pandya ने ये शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम, जानकर होगी हैरानी
 

रिटायरमेंट की चल रही चर्चा के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने खुद एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस के दौरान ने कहा कि, यह सभी जानते हैं कि विकेट कवर के नीचे था ।यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है ।इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। आपको दूसरी परिस्थितियों को भी देखना होगा।

 LSG vs CSK Highlights: बारिश की वजह से मैच हुआ रद्द, लखनऊ और चेन्नई को मिले 1-1 अंक  
 

दीपक चाहर फिट हैं और वह भी टीम में वापसी कर रहे हैं। धोनी से भी जब यह सवाल किया गया कि क्या वह फेयरवेल का आनंद ले रहे हैं। इस पर माही ने कहा कि आपने फैसला किया है कि मेरा यह आखिरी आईपीएल है।

IPL 2023, PBKS vs MI Live: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें यहां दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

मैंने नहीं। फिर वह हंसने लगते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बयान से यही लगता है कि वह आईपीएल 2023 सीजन के बाद संन्यास नहीं लेने वाले हैं। महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आईपीएल के सफल खिलाडी़ और कप्तान के रूप में होती है।उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को अब तक चार बार खिताब दिलवाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 2020 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 120  मुकाबलों में जीत मिली है, वहीं 90 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने साल  2010, 2011, 2018, 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं।