IPL 2023 सीजन से ही MS Dhoni लेंगे संन्यास, चेपॉक मैदान पर दिए सबसे बड़े संकेत
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।वैसे तो आईपीएल 2023 सीजन के तहत महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है।हालांकि केकेआर के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा।इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी के रिटायमेंट लेने की चर्चा चल रही है। अब केकेआर के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने फैंस को ट्रिब्यूट दिया।उन्होंने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया ।
IPL 2023 : हार के बाद आगबबूला हुए कप्तान धोनी, इन खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा
इसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि धोनी रिटारमेंट ले लेंगे।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पहले ही यह कह चुके हैं कि वह चेपॉक के मैदान पर अपना आईपीएल मैच खेलना चाहेगे। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद धोनी जब मैदान पर चक्कर लगा रहे थे, तभी वहां भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर दौड़कर आते हैं और धोनी से शर्ट पर ऑटोग्राफ मांगते हैं ।
IPL 2023: केकेआर की जीत के साथ Points Table हुई रोमांचक, जानिए कौन सी टीम करेंगी क्वालिफाई
महेंद्र सिंह धोनी ने मुस्कराते हुए उनकी शर्ट पर साइन किया। महेंद्र सिंह धोनी ने हाथ में रैकेट पकड़ा था। और वह टेनिस गेंद को फैंस की तरफ मार रहे थे। इसके बाद उन्होंने फैंस को जर्सी भी बांटी। कैमरामैन, ग्राउंडस्टाफ अपनी शर्ट साइन करवाने के लिए धोनी के सामने लाइन में खड़े थे।
CSK vs KKR Highlights: कोलकाता ने चेन्नई को हराया, रिंकू सिंह और नीतीश राणा बने जीत के हीरो
इसके बाद धोनी पुलिस कर्मियों से हाथ मिलाते हुए पवेलियन चले जाते हैं।धोनी आईपीएल 2023 सीजन से ही संन्यास लेते हैं या नहीं,यह तो देखने वाली बात अब रहती है।बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स को ने 13 मैच खेल लिए हैं।टीम को एक मैच और खेलना है । चेन्नई सुपरकिंग्स के पास वैसे तो प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है।हालांकि चेन्नई के लिए कैसी परिस्थितियों बनती हैं, यह तो देखने वाली बात रहती है।