×

IPL 2023 के बाद भी MS Dhoni नहीं लेंगे संन्यास, CSK के दिग्गज ने किया खुलासा
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल का 16 वां सीजन महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी समझा जा रहा है।इस सीजन धोनी ने भी कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे संकेत मिले हैं कि वह आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है। वैसे इन सब बात के बीच सीएसके के दिग्गज हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर बड़ा बयान दिया है ।

IPL 2023 LSG vs RCB Live: आरसीबी ने जीता टॉस, जानिए कैसा है दोनों टीमों का प्लेइंग XI
 

स्टीफन फ्लेमिंग को उम्मीद है कि धोनी आईपीएल के बाद संन्यास नहीं लेंगे। धोनी के संन्यास को लेकर बात करते हुए उन्होने कहा कि, 41 साल के धोनी ने चेन्नई  सुपरकिंग्स के ड्रेसिंग रूम में  रिटायरमेंट के बारे में कुछ नहीं कहा है ।स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि वह आगे भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

 IPL 2023 LSG vs RCB Live: आरसीबी ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं, जो अब तक अपनी अगुवाई में टीम को चार बार खिताब दिला चुके हैं ।आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने 243 मैच की 212 पारियों में खेलते हुए 39.47 की औसत और 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5052 रन बनाए हैं।साथ ही वह इस दौरान 24 अर्धशतक जड़ चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में  348 चौके और 237 छक्के जड़े हैं।

IPL 2023 में अचानक RCB की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, घातक खिलाड़ी  टीम में हुआ शामिल
 

आईपीएल के मौजूदा सीजन के तहत भी  चेन्नई सुपरकिंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन अपने खेले 9 मैचों में से 5 के तहत  जीत दर्ज की और उसके 10 अंक हो गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद है।