×

RCB के खिलाफ मैच से पहले MI को लगा बड़ा झटका, घातक खिलाड़ी IPL 2023 से हुआ बाहर
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।आईपीएल 2023 में  मंगलवार को मुंबई इंडियंस से आरसीबी का सामना होगा। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा और घातक खिलाड़ी बाहर हो गया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चोट की वजह से आर्चर बाहर हुए हैं और मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है।

IPL 2023 में MI vs RCB के बीच होगी टक्कर,जानिए पिच और मौसम का हाल
 


जोफ्रा आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन को अपने साथ जोड़ा है ।उन्होंने 2016 में मुंबई में डेब्यू किया था । जॉर्डन ने कुल 28 आईपीएल मैच खेले हैं और इनमें 27 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए हैं । तेज गेंदबाज ने 87 टी 20 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है और 96 विकेट निकाले हैं ।

MI vs RCB के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग XI

क्रिस जॉर्डन को डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट कहा जाता है और मुंबई इंडियंस को इस तरह के गेंदबाज की जरूरत भी थी।क्रिस जॉर्डन  2 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 के लिए शामिल हुए हैं। जॉर्डन काफी पहले मुंबई  इंडियंस के खेमे में थे , लेकिन आधिकारिक रुप से इसका ऐलान नहीं हुआ था।

IPL 2023: करारी हार के बाद शिखर धवन का फूटा गुस्सा, इसे ठहराया जिम्मेदार

अब आईपीएल और खुद फ्रेंचाइजी ने इसकी जानकारी दी है कि जॉर्डन आईपीएल में खेलेंगे मुंबई ने बताया है कि क्रिस जॉर्डन ने जोफ्रा आर्चर की जगह ली है , जिनकी रिकवरी  और फिटनेस पर ईसीबी द्वारा नजर रखी जा रही है। जोफ्रा आर्चर का चोटों से करियर काफी प्रभावित हुआ है।वह मुंबई इंडियंस को भी प्रोपर सेवाएं  नहीं दे पाए हैं। इस गेंद को अपने साथ जोड़ना मुंबई इंडियंस के लिए भारी रहा है।